कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान संचालित*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में दिनांक 05.04.2026 रविवार को जनपद के समस्त थानों,पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर,कार्यालय भवन अभिलेख कक्ष,शस्त्रागार मालखाना हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की गई। साथ ही कूड़ा करकट का समुचित निस्तारण कर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया इस अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ,अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया एवं आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है,अतः सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। यह अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर संचालित किया जा रहा है।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।