December 4, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 4दिसम्बर 25*19 वी राष्ट्रीय जम्बूरी लखनऊ में प्रतिभाग कर विद्यालय वापस लौटे स्काउट गाइड और यूनिट लीडर का हुआ सम्मान*

*कौशांबी* भारत स्काउट और गाइड की 19वी में राष्ट्रीय जंबूरी वृंदावन योजना लखनऊ में 23 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया था जिसमें 19 वी राष्ट्रीय जंबूरी के कार्यक्रम से प्रतिभा कर विद्यालय वापस लौटे एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज ओसा के 19 स्काउट 11 गाइड दो यूनिट लीडर मनीष कुमार व नम्रता विश्वकर्मा के साथ साथ श्याम बाबू यादव जिला संगठन कमिश्नर स्काउट को प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य केडी सिंह व वाइस प्रिंसिपल प्रतिभा सिंह के द्वारा माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। 19वी राष्ट्रीय जंबूरी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया जिसमें उत्तर प्रदेश के 14000 स्काउट गाइड में से 9 स्काउट सलामी परेड में चयनित किए गए जिसमें दो स्काउट सुमित ओझा, यश मौर्य एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज ओसा से चयनित हुए। 28 नवंबर को कार्यक्रम का समापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति को सलामी परेड में उत्तर प्रदेश से 6 स्काउट 6 गाइड का चयन हुआ जिसमें एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज से दो स्काउट सुमित ओझा व यस मौर्या का चयन हुआ और सलामी परेड में प्रतिभाग किया तथा अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग कर जनपद कौशांबी के साथ-साथ प्रयागराज मंडल को गौरवान्वित किया।

Taza Khabar