कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*करोड़ों के भ्रष्टाचार को शासन ने लिया संज्ञान शुरू हुई जांच*
*करोड़ों की लूट करने वाले मुस्तफाबाद पंचायत सचिव के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे हैं अधिकारी*
*डीएम के निर्देश पर 33 महीने पहले शुरू हुई जांच में रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सके जांच अधिकारी*
*कौशांबी।* करोड़ों रुपए घोटाला करने वाले मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत की जांच जिला अधिकारी ने 33 महीने पहले शुरू कराई थी लेकिन जांच नहीं पूरी हो सकी मामले की शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हुई जिस पर शासन ने मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत की जांच कर कर दोषी को दंडित किए जाने के निर्देश दिए है शासन से जॉच शुरू कराए जाने के बाद करोड़ों का घोटाला करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है विकासखंड कौशांबी के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में करोड़ों का घोटाला करने वाले पंचायत सचिव मौज कर रहे हैं ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन और जिला अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी भ्रष्टाचार की जांच करके दोषियों को दंडित नहीं किया जा रहा है भ्रष्टाचार में शामिल पंचायत सचिव को बचाने के लिए नेताओं की फौज भी अधिकारियों के पास सिफारिश करने पहुंच जाती है जिससे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं हो पाती है सरकारी खजाने से विकास के नाम पर करोड़ों की रकम निकालने और उसमें भ्रष्टाचार करने में ग्राम पंचायत से लेकर सरकारी कार्यालय तक पूरा रैकेट सक्रिय हो गया है जिससे योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हैं।
जिले के तमाम ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में कौशांबी ब्लॉक के मुस्तफाबाद गांव में बीते पंचवर्षी में किए गए करोड़ों रुपए के घोटाले में पंचायत सचिव सत्य प्रकाश पांडे का नाम लगातार कई वर्षों से सुर्खियों में है सैकड़ो बार पंचायत सचिव की शिकायत शासन प्रशासन से लेकर अधिकारियों तक हुई लेकिन जांच के नाम पर हर बार जांच अधिकारी मामले को रद्दी में डाल देते हैं 10 लाख रुपए घोटाले के आरोप में तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने 11 सितंबर 2022 को पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया था लेकिन इस भ्रष्टाचार में भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी कारण बताओं नोटिस को मनमानी तरीके से समाप्त कर दिया गया है बिंदुवार जांच करके दोषी को दंडित नहीं किया गया है जिससे विकास भवन से लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय तक भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाया जा सकता है इतना ही नहीं ग्राम पंचायत में विकास करने के नाम पर ईट भट्ठे से ईट खरीदने मशीनरी स्टोर से हैंड पंप मरम्मत का सामान खरीदने व अन्य दुकानों से सामान की खरीद ग्राम पंचायत सचिव ने कर ली और दुकानों से सामान खरीद का बिल वाउचर लगाकर खजाने से दुकानदारों के नाम पर नगद रुपए निकाल कर हजम कर लिया है कई-कई वर्ष बीत जाने के बाद दुकानदारों को उनके सामान का बकाया भुगतान नहीं मिल सका है इस हेरा फेरी को बेईमानी कहा जाएगा कि सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार कहा जाएगा इसकी भी जांच नहीं पूरी हो सकी जिससे इलाके के आधा दर्जन दुकानदारों ने भी मामले की शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से किया था मामला गंभीर देखकर जिला अधिकारी ने जांच टीम का गठन जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में किया लेकिन 33 महीने बीत जाने के बाद ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच जिला कृषि अधिकारी नहीं पूरा कर सके हैं इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने भी पंचायत सचिव पर हेरा फेरी का आरोप लगाया है जिला पंचायत राज अधिकारी से 19 मई 2023 को ग्राम प्रधान ने शिकायत कर बताया कि ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करके पंचायत सचिव ने बैंक से रकम निकाल लिया है लेकिन 3 वर्ष लगभग बीत जाने के बाद भी इस मामले में भी जांच नहीं पूरी हुई है जबकि ग्राम प्रधान ने दर्जनों बार अधिकारियों से शिकायत कर दोषी पंचायत सचिव को दंडित करने की मांग की थी आखिर शासन को गुमराह करने तक अधिकारी क्यों सीमित है यह बड़ी जांच का विषय है।
जिले की तमाम ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर सरकार से मिलने वाली भारी भरकम रकम में भ्रष्टाचारी इस कदर हॉबी हो गए है कि भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद भी जांच के नाम पर केवल अफसर दोषियों को बचाने तक सीमित दिखाई पड़ रहे हैं भ्रष्टाचार में अफसर के शामिल हो जाने के बाद जिले में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है 33 महीने पहले ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच करने का निर्देश तत्कालीन जिला अधिकारी ने दिया था लेकिन 33 महीने बीत जाने के बाद ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच नहीं पूरी हो सकी है जिससे जांच अधिकारी के भ्रष्टाचार में शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के कृत्य की यदि शासन स्तर से जांच हुई तो ग्राम पंचायत के साथ-साथ विकास भवन वा खण्ड बिकास अधिकारी कार्यकाल के भी कई अधिकारी भ्रष्टाचार में दंडित होंगे शासन से जांच शुरू होते ही भ्रष्टाचार से जुड़े अधिकारी और पंचायत सचिव में हड़कंप मचा हुआ है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें