March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के चमरूपुर गांव में एक वृद्ध महिला उम्र लगभग 75 वर्ष ने कथित आत्महत्या कर लिया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक महिला का अपने बेटों से ही विवाद चल रहा था महिला के मरने के बाद बेटों ने बताया की वृद्ध महिला ने आत्महत्या कर लिया है लेकिन लोगों के गले के नीचे यह बात उत्तर नहीं रही है

जानकारी के मुताबिक सुशीला देवी उम्र 75 वर्ष पत्नी स्वर्गीय इंद्रपाल का अपने ही परिवार में बीते बहुत दिनों से विवाद चल रहा था पूर्व में कई बार विवाद भी हुआ था जिसकी जानकारी ग्रामीणों को बखूबी है परिवार के लोगों का कहना है कि वृद्ध महिला लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं परिजनों का कहना है कि बीमारी को लेकर वह काफी चिंतित और परेशान रहती थीं बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर कथित आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है,ताकि घटना के सभी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी हो सके घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Taza Khabar