कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[28/02, 20:14] Anil: *समाधान थाना दिवस पर समस्त थानों पर जनशिकायतो को सुना*
*कौशांबी* थाना समाधान दिवस के अवसर पर पूरे जिले के थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा थाना महेवाघाट पर एवं समस्त थानों पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा जनशिकायतों को सुनकर कुछ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बन्धित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण किया जाये,जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना ना पड़ें व प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सकें जनपद में कुल 42 ( 32 भूमि विवाद व 10 अन्य विवाद पुलिस ) प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।
[28/02, 20:24] +91 98391 01290: *थाना दिवस पर गूंज उठी फरियादियों की आवाज*
*महेवाघाट कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। थाना दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद आपसी रंजिश कब्जा मारपीट एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को न्याय मिल सके। थाना दिवस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी विवादों को शांति एवं आपसी समझदारी से सुलझाने की भी अपील की। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे। थाना दिवस के आयोजन से क्षेत्रीय नागरिकों में विश्वास का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया।
[28/02, 20:53] +91 96486 24949: *107 लीटर अवैध देशी शराब बरामद व 01 कुंतल लहन नष्ट कराया*
*कौशांबी*। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण,भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 27/28.02.2026 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की गयी सूचना के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर चेकिंग की गयी कार्यवाही के दौरान कुल 09 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 107 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गयी एवं लगभग 02 कुंतल लहन नष्ट कराया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
[28/02, 20:53] +91 96486 24949: *पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सम्मानपूर्ण विदाई*
*कौशांबी*। पुलिस कार्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाएँ प्रदान कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर,अंगवस्त्र भेंट कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके द्वारा विभाग को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है,जो वर्षों की मेहनत,कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल,स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुभवों को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक कौशाम्बी सहित पुलिस कार्यालय अधिकारी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के परिवारीजन उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए एवं उनके योगदान की सराहना की गयी।सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी में निरीक्षक ना0पु0 राकेश कुमार पाण्डेय मु0आ0 ना0पु0 श्री प्यारे लाल उ0नि0 ना0पु0 श्री दुर्गंश सिंह शामिल रहे।
[28/02, 21:41] +91 99191 96696: *देवस्थान की भूमि पर बल पूर्वक हो रहा कब्जा लोगों में आक्रोश*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पेराई के आराजी संख्या 285 दुर्गा माता के पूजा पाठ के लिए आरक्षित है आराजी संख्या 285 में सैकड़ो वर्षों से देवस्थान स्थापित है जिस पर इलाके के दर्जनों गांव के हजारों भक्तों द्वारा बराबर पूजा पाठ की जाती है पेराई गांव के रहने वाले केसरी पुत्र रामसूरत को अन्य जमीन पर सरकार से पट्टा मिला है लेकिन अन्य जमीन को छोड़कर केसरी ने दुर्गा माता के देव स्थान पर कब्जा करके निर्माण शुरू कर दिया है जिससे गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है सवाल उठता है कि जिस जमीन पर सरकार ने उसे पट्टा दिया है उस जमीन पर वह कब्जा करने के बजाय देवस्थान की भूमि पर बलपूर्वक कब्जा कर रहा है देवस्थान की भूमि पर कब्जा करने के पीछे उसे किसका का संरक्षण प्राप्त है यह जांच का विषय है देवस्थान की भूमि पर कब्जा करवाने के पीछे किसी शातिर व्यक्ति का विवाद की स्थिति तैयार करने का मंसूबा तो नहीं है जिससे सावधान रहने की जरूरत है मामले को लेकर सुरेंद्र सिंह पुत्र जय सिंह निवासी तिलहापुर मोड़ पेराई ने 24 फरवरी को एसडीएम चायल को शिकायती पत्र देकर अवैध निर्माण पर रोक लगाए जाने की मांग की थी लेकिन धीरे-धीरे चार दिन बीत गए हैं लेकिन देवस्थान की भूमि पर केसरी के अवैध निर्माण को नहीं रोका गया है जिससे भक्तों में तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है यदि देवस्थान की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को नहीं रोका गया तो स्थिति बदतर हो सकती है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938
[28/02, 21:41] +91 99191 96696: *सैय्यद सरावा गांव में कराए गए करोड़ों के विकास कार्यों की जन सूचना मांगने के बाद मची खलबली*
*ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष तरीके से जांच हुई तो बड़े घोटाले उजागर होने की उम्मीद*
*ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां में कराए गए विकास कार्यों की यदि बिन्दुवार सूचनाए उपलब्ध कराई गई तो योजना से जुड़े जिम्मेदारों के बड़े कारनामे उजागर होंगे*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां गांव में विकास के नाम पर जिम्मेदारों ने सरकारी खजाने से करोड़ों की रकम मनमानी तरीके से खर्च कर दिया है राज्य वित्त योजना के साथ-साथ मनरेगा योजना में भी ग्राम पंचायत में बड़ी धांधली हुई है लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी गांव में विकास योजनाएं जमीनी सतह पर नहीं उतर सकी है जिससे सड़क खड़ंजा नाली जल निकासी पीने के पानी सहित तमाम समस्याओं से गांव की जनता जूझ रही है।
सैय्यद सरावां गांव के अशफाक अहमद उस्मानी ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित 14 बिंदुओं पर जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं मांगी है ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की अशफाक अहमद उस्मानी द्वारा सूचना मांगे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है सूचना न देने का प्रयास जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है जिससे गांव के भ्रष्टाचार पर पर्दा पड़ा रहे जिम्मेदार अफसर आम जनता को हकीकत से दूर रखना चाहते हैं सूचना मांगे जाने के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय मूरतगंज के जिम्मेदार इस बात से परेशान है कि यदि ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां में कराए गए विकास कार्यों की सूचना बिंदुवार आवेदक को उपलब्ध करा दी गई तो सैय्यद सरावां गांव में विकास कार्यों के बहाने किए गए बड़ी धांधली भ्रष्टाचार का सार्वजनिक तरीके से खुलासा हो जाएगा जिससे आवेदक अशफाक अहमद उस्मानी को जन सूचना देने के बजाए तमाम तरह के हथकंडे अपनाने शुरू हो गए हैं ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां में कराए गए विकास कार्यों की यदि बिन्दुवार सूचनाए उपलब्ध कराई गई तो योजना से जुड़े जिम्मेदारों के बड़े कारनामे उजागर होंगे।
इस मामले में अशफाक अहमद उस्मानी का कहना है कि सरकारी खजाने से बजट निकाल लिए जाने के बाद भी सैय्यद सरावां ग्राम पंचायत में तमाम विकास कार्य नहीं कराए गए हैं और फर्जी तरीके से करोड़ों के सरकारी रकम का भुगतान करा लिया गया है अशफाक अहमद उस्मानी का कहना है कि यदि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष तरीके से जांच हुई तो बड़े घोटाले उजागर होंगे और ग्राम प्रधान से लेकर पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप साबित होना निश्चित है आवेदक का कहना है कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में पंचायत सचिव के साथ-साथ एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी मूरतगंज की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हैं यदि इन अधिकारियों ने समय रहते ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की निष्पक्ष तरीके से जांच की होती तो ग्राम पंचायत में बड़े भ्रष्टाचार न हुए होते जिम्मेदार अफसर पर मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने का बड़ा आरोप है सूत्रों की माने तो जिम्मेदार अधिकारी भी भ्रष्टाचार में बराबर के हिस्सेदार है जो बड़ी जांच का विषय है यदि सूबे की योगी सरकार ने सैय्यद सरावां ग्राम पंचायत में कराए गए करोड़ों के विकास कार्यों की शासन स्तर से बिन्दुवार जांच कराई तो बड़े भ्रष्टाचार उजागर होने की संभावना है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*
कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*साइबर ठगी के 35 पीड़ितों की 11 लाख 84 हजार की रकम हुई वापस*