कौशाम्बी 27/11/25*एकतरफा प्यार में पागल युवक शादीशुदा मौसेरी बहन को मारी गोली मौत*
कौशांबी मंझनपुर कोलवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में एकतरफा प्यार में युवक ने अपनी मौसी की बेटी दीपिका तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पूजा के लिए मायके आई दीपिका की हत्या से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। आरोपी अरुण कुमार मिश्रा वारदात के बाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कौशांबी जिले के मंझनपुर
कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में गुरुवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सख्ते में डाल दिया। यहां एक युवक ने कथित रूप से एकतरफा प्यार में अपनी मौसी की बेटी और विवाहित महिला दीपिका तिवारी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। पूजा के सिलसिले में मायके आई दीपिका को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसे अपनी ही रिश्तेदारी से ऐसी घातक चोट मिलेगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*