February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २६फरवरी २६ * यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक से इनकार।

कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम*

कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम*

*बाइक सवार साथी गंभीर घायल*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। और फौजी का साथी गंभीर घायल हो गया है पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

घटनाक्रम के मुताबिक बीती शाम बृजेश कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व रामप्रसाद निवासी ग्राम सभा केन अपने पड़ोसी शिवराज पाल बुधराम के साथ बाइक से बेलांवा निवासी मामा के पुत्र की शादी में सम्मिलित होने सैनी कोतवाली के सौरई गांव गए थे कार्यक्रम के उपरांत बाइक से घर लौट रहे थे ।ग्राम सभा मधवामई के पास सड़क पर अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया ,टक्कर से बाइक सवार दोनो लोग गंभीर घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने दोनो घायलों को स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया साथ रहे परिजनों ने किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान फौजी बृजेश कुमार की मौत हो गई वहीं दूसरे घायल शिवराज पाल की नाजुक स्थिति बनी हुई है।बृजेश कुमार फौजी राजस्थान के जैसलमेर में तैनात थे ।अपने मामा के पुत्र की शादी में शामिल होने 22 फरवरी को घर केन आए थे,बृजेश के भाई विजय प्रताप आर्मी में ही पदस्थ हैं ।इस दुर्घटना से केन गांव में मातम पसरा हुआ है।बृजेश फौजी की शादी हो गई थी एक 6 माह का मासूम पिता की छाया से मरहूम हो गया,दिवंगत फौजी की पत्नी रक्षा देवी और माता लालती देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

 

Taza Khabar