February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २६फरवरी २६ * यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक से इनकार।

कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[26/02, 20:20] +91 81156 50600: *व्यापारियों के साथ अधिशाषी अधिकारी की बैठक,व्यापारियों ने रखी मांगे*

*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा कार्यालय में अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ है जहां व्यापारियों ने अपनी मांगे रखी हैं ।व्यापारियों ने नवीन मंडी समिति के पास टांडा मार्ग के जलनिकासी की समुचित व्यवस्था,वार्ड नंबर 3 शांतिनगर में स्थित पुरानी पानी टंकी के साथ एक नई पानी टंकी बनवाए जाने की मांग की है ,नगर पंचायत का प्रशासनिक भवन बनवाया जाय।व्यापारियों ने एक राय होकर टांडा मार्ग का कट और किराना गली कट को जिसे एनएचआई द्वारा कई माह पहले बंद करवा दिया गया उसे खुलवाने की अपील की है। अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया व्यापारियों की मांगों को संबंधित जिम्मेदार विभागो को पहुंचाया जाएगा।इस दौरान नगर अध्यक्ष शांती देवी कुशवाहा,प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,व्यापार मंडल अझुवा दोनो अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरी,दिनेश केसरवानी,राकेश केसरवानी,चुन्नू भैया सहित तमाम गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे।

[26/02, 20:20] +91 81156 50600: *सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम*

*बाइक सवार साथी गंभीर घायल*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। और फौजी का साथी गंभीर घायल हो गया है पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

घटनाक्रम के मुताबिक बीती शाम बृजेश कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व रामप्रसाद निवासी ग्राम सभा केन अपने पड़ोसी शिवराज पाल बुधराम के साथ बाइक से बेलांवा निवासी मामा के पुत्र की शादी में सम्मिलित होने सैनी कोतवाली के सौरई गांव गए थे कार्यक्रम के उपरांत बाइक से घर लौट रहे थे ।ग्राम सभा मधवामई के पास सड़क पर अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया ,टक्कर से बाइक सवार दोनो लोग गंभीर घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने दोनो घायलों को स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया साथ रहे परिजनों ने किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान फौजी बृजेश कुमार की मौत हो गई वहीं दूसरे घायल शिवराज पाल की नाजुक स्थिति बनी हुई है।बृजेश कुमार फौजी राजस्थान के जैसलमेर में तैनात थे ।अपने मामा के पुत्र की शादी में शामिल होने 22 फरवरी को घर केन आए थे,बृजेश के भाई विजय प्रताप आर्मी में ही पदस्थ हैं ।इस दुर्घटना से केन गांव में मातम पसरा हुआ है।बृजेश फौजी की शादी हो गई थी एक 6 माह का मासूम पिता की छाया से मरहूम हो गया,दिवंगत फौजी की पत्नी रक्षा देवी और माता लालती देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

[26/02, 20:28] +91 98391 01290: *गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त 05 वर्ष कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित*

*कौशाम्बी।* कड़ाधाम थाना पुलिस ने 7 वर्ष पहले चेकिंग के दौरान लेहदरी पुल पर अभियुक्त विकास वर्फ सर्वेश केशरवानी को 08 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ।जिससे सम्बन्धित अभियुक्त विकास उर्फ सर्वेश केशरवानी निवासी वार्ड नं0 08 सिराथू थाना सैनी को दिनांक 26.02.2026 को न्यायालय एएसजे-3 विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 05 वर्ष कठोर कारावास तथा 10,000 /-रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया।

[26/02, 20:28] +91 98391 01290: *वारण्टी अभियुक्त को करारी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 330/22 धारा 323/504/506 भादवि व 3(2)5क/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त हरिओम पुत्र नत्थू निवासी ग्राम सैबसा थाना करारी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

[26/02, 20:28] +91 98391 01290: *वारण्टी अभियुक्त को कौशाम्बी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 46/2005 धारा 323/504/506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त छंगू पुत्र बबली निवासी ग्राम बड़ा गढ़वा थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

[26/02, 20:28] +91 98391 01290: *वारण्टी अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 331/10 धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अमर सिंह पुत्र लालमन सिंह ग्राम शाहपुर पेरवा थाना पिपरी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

[26/02, 21:08] +91 96216 39625: *सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा है वन विभाग का दरोगा*

*कौशाम्बी।**सिराथू तहसील के ग्राम चक खोदायगंज में मन्दिर परिसर के आस – पास सरकारी जमीनों पर रायबरेली निवासी वन विभाग का दारोगा अवैध कब्जा कर रहा है। सरकारी जमीन कब्जा करने के बाद वन विभाग का दरोगा बड़े पैमाने पर सरसों, चना, मटर जौ आदि की खेती कर रहा है। मन्दिर के रख रखाव करने वाले पर अपनी धौंस दिखा रहा है। आख़िर किसके दम पर सरकारी जमीनों पर खेती हो रही है। वन दरोगा फ़सल को बेच कर चोरी का इल्ज़ाम पर लगा रहा है, पुजारी डरा सहमा है। सवाल आखिर गैर जनपद निवासी वन विभाग कर्मी किसके दम पर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया है, यह एक गम्भीर मुद्दा है। ग्रामीणों ने तत्काल जांच की गुहार लगाई है। तहसील प्रशासन की उदासीनता से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर अपना साम्राज्य चला रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां अवैध रूप से गांजा की बिक्री भी की जाती है। नशेडियों का जमावड़ा लगा रहता है। जमीन से अवैध कब्जा हटाकर कार्यवाही किए जाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से की है।

[26/02, 21:18] +91 99562 82731: *खुले में तैर रहे विवाहिता की हत्या के साक्ष्य थाना पुलिस बन रही अनजान*

*महीना पहले विवाहिता की मौत के मामले में अधिकारियों की चौखट में न्याय पाने के लिए दौड़ रहा है पिता*

*आखिर कैसे पहुंची थी घटना की रात यमुना नदी के किनारे पलटने वाली क्रिया सोनेट गाड़ी*

*कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में 21 जनवरी 2026 की भीषण ठंड की रात में विवाहिता अंकिता तिवारी की रहस्यमई मौत के बाद ससुराल के लोगों ने विवाहिता के गायब होने की सूचना थाना पुलिस को दे दी थाना पुलिस ने विवाहिता के गायब होने की गुमशुदगी थाने के अभिलेखों में दर्ज कर लिया लेकिन विवाहिता के गायब होने के मामले में उसके ससुराल के लोगों से तमाम ऐसे अहम साक्ष्य छूट गए हैं जो विवाहिता की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाए जाने की गवाही दे रहे हैं विवाहिता की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाए जाने की खुले आम गवाही देने के बाद भी थाना पुलिस अनजान बन रही है या फिर विवाहिता को मौत देने वालों से थाना पुलिस के गहरे संबंध हो गए हैं विवाहिता को मौत देने वाले परिवार के लोगों का पहले से आपराधिक इतिहास है पूर्व विधायक पर भी हमला करने में इस परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है कानपुर का बहुचर्चित बिकारू हत्याकांड में भी इस परिवार के लोगों का नाम प्रकाश में आया है इलाके के हिस्ट्रीसीटर से इस परिवार के मधुर संबंधों की भी खुलेआम चर्चा होती है

रहस्यमय तरीके से विवाहिता के गायब करने की अफवाह फैलाने को महीना बीत जाने के बाद अभी तक विवाहिता को जिंदा या मुर्दा बरामद कर मौत के गुनहगारों को गिरफ्तार कर थाना पुलिस ने जेल नहीं भेजा है बल्कि विवाहिता की मौत के गुनहगारों के बचाव में थाना पुलिस खड़ी दिखाई पड़ती है और न्याय के लिए दौड़ रहे विवाहिता के पिता को थाना से दुत्कार के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घटना के एक महीने बाद 20 फरवरी को थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0031 सन 2026 विवाहिता के पति सहित 6 लोगों के विरुद्ध महेवा घाट थाने में पंजीकृत कर लिया है विवाहिता की हत्या का मुकदमा थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है लेकिन विवेचना के नाम पर विवाहिता की मौत के गुनहगारों को बचाने का प्रयास लगातार थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है जिससे पुलिस की विवेचना पर सवाल खड़े हैं

विवाहिता की हत्या से संबंधित साक्ष्य खुले में तैर रहे हैं पहला साक्ष्य यह है कि जिस कमरे में विवाहिता रहती थी कुछ दिन पहले उस कमरे की कुंडी पति ने तोड़ दिया था जिससे विवाहिता के कमरे का दरवाजा हमेशा खुला रहता था चित्रकूट के छीबो की एक युवती से पति का प्रेम प्रसंग था जिसका विवाहिता विरोध करती थी जिससे विवाद होता था और जिंदगी से हटाने के लिए योजनाएं बनाई जाती थी तीसरा अहम साक्ष्य यह है कि ठंड की रात में विवाहिता को ले जाते वक्त उसका ऊनी साल घर के दरवाजे पर छूट गया था ठंड में जाने वाली महिला ऊनी साल छोड़कर नहीं जाएगी विवाहिता की हत्या से संबंधित चौथा अहम साक्ष्य यह है कि घटना की रात 21 जनवरी को विवाहिता के सास के नाम पंजीकृत क्रिया सोनेट गाड़ी राजापुर थाना क्षेत्र के रुदौली गांव के पास रुदौल देवी माता के स्थान पर भोर 4 बजे पलट गई थी ससुराल की इस गाड़ी के चारों पहिए ऊपर हो गए थे ससुराल की इस गाड़ी को सीधा करने के लिए रुदौली गांव के तमाम लोगों को बुलाया गया था इस बात की चर्चा गांव के लोग भी कर रहे हैं आखिर विवाहिता के गायब होने की रात ससुराल के लोग रुदौली गांव रुदौल माता के देवस्थान के पास यमुना नदी के किनारे क्या लेने गए थे जानकारों की माने तो विवाहिता की हत्या कर नदी में लाश ठिकाने लगाने के लिए घर की चार पहिया गाड़ी का प्रयोग किया गया है जो यमुना नदी के किनारे गांव रुदौली के पास गाड़ी पलट गई थी इसके अलावा भी तमाम साक्ष्य खुले में तैर रहे हैं लेकिन इन तमाम अहम बिंदुओं पर विवेचना करके विवाहिता की मौत के गुनहगारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का प्रयास थाना पुलिस नहीं कर रही है जिससे थाना पुलिस की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हैं

[26/02, 21:18] +91 99562 82731: *एसपी के निर्देश में हुआ विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन एरिया डोमिनेशन पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च*

*कौशाम्बी* आगामी त्यौहार होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन एरिया डोमिनेशन,पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया।थाना करारी प्रभारी निरीक्षक द्वारा ग्राम सभा सालेपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एरिया डोमिनेशन किया गया। गोकशी से संबंधित अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। तत्पश्चात ग्राम बरई बंधवा में पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन कर गांव में निवासरत अपराधियों हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कड़ी चेतावनी दी गई।थाना कड़ाधाम थाना प्रभारी ने मय पुलिस बल एवं सीआरपी अर्धसैनिक बल के साथ ग्राम गिरधरपुर गढ़ी,ताजमल्लाहन, सौरई बुजुर्ग,नौडिया,घड़ियालीपुर आदि गांवों में पैदल गश्त फ्लैग मार्च किया गया। स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली व रमजान पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

थाना सैनी पुलिस वा आरएएफ पुलिस द्वारा ग्राम कुरामुरीदन, कस्बा सिराथू एवं कस्बा अजुहा में एरिया डोमिनेशन किया गया। क्षेत्र में निवासरत अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक निरीक्षण कर उन्हें आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त हिदायत दी गई।थाना चरवा प्रभारी निरीक्षक द्वारा ग्राम सभा सालेपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/एरिया डोमिनेशन किया गया। गोकशी से संबंधित अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई।जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जनसामान्य से अपील है कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें।

[26/02, 21:30] +91 99191 96696: *प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा*

*जनपद में हाईटेक नर्सरी विकसित किए जाने के लिए भूमि चिन्हित करने के दिए निर्देश*

*कौशांबी।* प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह,सयांरा में विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद में ऐसा औद्यगिक क्षेत्र विकसित किया जाय,जिसमें खाद्य प्रसंस्करण की इकाइयॉ स्थापित किया जाय। प्रगतिशील किसानों,एफ.पी.ओ.व्यापारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर,उन्हें खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाअोंं की जानकारी देते हुए इकाइयों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाय,इससे जनपद में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना बाहुल्य स्थल को चिन्हित कर,इसकी रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करा लिया जाय,ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सकें।अवैध कट को बंद करा दिया जाय।उन्होंने नई सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लो.नि.वि.से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण किया जाय तथा जनप्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव प्राप्त किया जाय।उन्होंने कहा कि जनपद में हाईटेक नर्सरी विकसित करने के लिए भूमि चिन्हित कर लिया जाय।राज्यमंत्री ने जल-जीवन मिशन के कार्योंं की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,जल निगम से कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य अन्तिम चरण में है,प्राथमिकता पर उन परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाय। इसके साथ ही उन्हांने पाइप-लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को मानक के अनुरूप शीघ्र ठीक कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण के प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि समयबद्ध तरीके से राजस्व वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्हांने निराश्रित गोवंशों की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि आवारा घूम रहें गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं में संरक्षित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने गौशालाओ के लिए चिन्हित चारागाहों में चारे की बुआई की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आमजन को भी नैपियर घास की बुआई के लिए जागरूक किया जाय एवं गौशालाओं के लिए उनसे चारे की क्रय की कार्यवाही किया जाय। उन्होंने पशु टीकाकरण की समीक्षा के दौरान कहा कि विगत वर्ष किन-किन बीमारियों के कारण पशुओं की मृत्यु हुई है तथा इसकी रोकथाम के लिए क्या कार्यवाही की जा रहीं है किया जाना आवश्यक है,आख्या उपलब्ध कराई जाय।

राज्यमंत्री ने मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से इस योजना के क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग सिस्टम की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बेहतर कार्ययोजना सिस्टम बनाकर इसकी मॉनीटरिंग किया जाय,ताकि कोई शिकायत प्राप्त न होने पाए। उन्होंने पी.एम. कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि सिंचाई क्षेत्र की आवश्यकता को दृष्टिगत रखकर लाभार्थियों का चयन किया जाय एवं पात्र लोगों को ही लाभान्वित किया जाय। उन्होंने कहा कि भविष्य में सिंचाई के लिए आवश्यक पानी का आंकलन करते हुए पम्प कैनाल की क्षमतावृद्धि की कार्यवाही किया जाय, ताकि किसानां को सिंचाई के लिए नहरां के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल रिचार्ज पर विशेष ध्यान देते हुए कार्ययोजना बनाई जाय, ताकि विकास खण्ड मूरतगंज एवं चायल डॉर्क जोन से बाहर आ सकें।उन्हांने खाद की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान कहा कि विगत वर्षों में क्षेत्रवार खाद की खपत का आंकलन करा लिया जाय तथा भविष्य में उसी के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि इस योजना का और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय,ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हों सकें।राज्यमंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान विद्युत बिल सुधार से सम्बन्धित अधिक शिकायतें पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधीक्षण अभियंता से कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। निर्धारित समयावधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय तथा निर्धारित समय में खराब ट्रान्सफार्मर को बदल दिया जाय। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना से छूटे हुए सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि अस्पतालां में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाएं रखी जाय। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने में तेजी से प्रगति लाई जाय। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की समीक्षा के दौरान कहा कि ऐसे स्वयं सहायता समूह जिनके द्वारा अपने उद्यम/व्यवसाय में निरन्तर वृद्धि की जा रहीं है, इसकी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाय।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938
[26/02, 21:31] +91 99191 96696: *कटरी ग्राम में चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओं को सुना*

*कौशांबी।* चकबन्दी आयुक्त के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को ग्राम कटरी के पचायत भवन में चकबन्दी अधिकारी संजय दुबे की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। ग्राम चौपाल में सहायक चकबन्दी अधिकारी,चकबन्दीकर्ता तथा ग्राम प्रधान,सदस्यगण चकबन्दी समिति एवं कृषकगण उपस्थित रहें।

ग्राम ग्राम कटरी, परगना अधरवन तहसील मंझनपुर का उत्तर प्रदेश चकबन्दी अधिनियम की धारा-4 की विज्ञप्ति का प्रकाशन दिनांक 09.04.2016 को हुआ। ग्राम में तरमीम व पडताल तस्दीक खतौनी करने के पश्चात् धारा-09 का प्रकाशन दिनांक 30.11.2022 को हुआ,जिसमें आकार पत्र-4 में 1860 वाद बनायी गयी जिनमें 110 वादों में आपत्तियों आई। कुल वाद 1970 हुए, जिनमें से 115 आपत्तियों को निस्तारण सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा समझौते के आधार पर किया गया। 1855 वाद चकबन्दी अधिकारी न्यायालय को प्राप्त हुए, जिनमें से 1818 वादों का निस्तारण चकबन्दी अधिकारी द्वारा कर दिया गया है। 37 वाद निस्तारण के लिए अवशेष है।ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रकिया एवं उसके लाभों के बारे में अवगत कराया गया तथा कृषकों की समस्याओं एवं जिज्ञासओं को सुनकर निस्तारण कराया गया। ग्राम चौपाल में उपस्थित अन्य कृषकों द्वारा ग्राम में प्रचलित चकबन्दी प्रकिया से संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम की चकबंदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की गयी।

चकबन्दी अधिकारी द्वारा सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में नियमित रूप से बैठक कर समय-समय पर कृषकों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं का प्रभावी निराकरण करते हुए कृषकों से परस्पर समन्वय स्थापित कर ग्राम में चकबन्दी कार्य लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम चौपाल में उपस्थित चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्राम सभा भूमि का स्थलीय सत्यापन किया जाय, यदि मौके पर किसी का कब्जा पाया जाता है तो तहसील कर्मचारी से सम्पर्क कर,उसको कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही की जाए अन्त में ग्राम चौपाल में उपस्थित कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ग्राम चौपाल की कार्यवाही समाप्त की गयी।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938