कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जुमे की नमाज के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं मस्जिदों का भ्रमण किया गया।इस दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सतर्कता बरतने को कहा।अधिकारियों द्वारा नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी20फ़रवरी26*गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाली है दमनकारी भाजपा सरकार ~ राम बहादुर त्रिपाठी*