कौशाम्बी 20 मार्च 26*सड़क चौड़ीकरण में तोड़े जा रहे मकान के मलबे में दबा मजदूर मौत*
*मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं*
*तिल्हापुर मोड़ कौशांबी* एयरपोर्ट सड़क के चौड़ीकरण में तोड़े जा रहे मकान के मलवा में दबकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए मकान मालिक और उसके परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से कौशांबी तक बनाए जा रहे एअरपोर्ट मार्ग के चौड़ीकरण में तिल्हापुर निवासी धर्मदास केसरवानी के मकान को भी तोड़ने का निर्देश अधिकारियों ने दिया सड़क चौड़ीकरण में मकान तोड़ने के निर्देश के बाद धर्मदास केसरवानी ने अपने मकान को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन सहित मजदूर दुर्गा प्रसाद उर्फ कल्लू सहित तमाम मजदूर को लगाया था जेसीबी मशीन से मकान तोड़ा जा रहा था इस मकान का टूटा हुआ मलवा दुर्गा प्रसाद उर्फ कल्लू के ऊपर गिर गया जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर कोहराम मच गया आनन फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए आदित्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*