March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 20 मार्च 26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

कौशाम्बी 20 मार्च 26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

कौशाम्बी 20 मार्च 26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाय तथा नॉट रिर्पोटेड प्रसव पर विशेष ध्यान देते हुए टै्रक किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाभार्थियों एवं आशाओं के भुगतान में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से एच.आर.पी. महिलाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि एच.आर.पी. महिलाओं की प्रतिदिन मॉनीटरिंग किया जाय।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्या-क्या कार्य कराए जाने की आवश्यकता है, इसकी सूची तैयार कर आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से कार्य कराए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय, ताकि मरीजों को और बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सकें। उन्हांने प्रभारी चिकित्साधिकारियां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार माह फरवरी में शिशु मृत्युदर/मातृ मृत्युदर के कारण की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि लापरवाही बरतने वाले निजी अस्पतालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने आशाओं के भुगतान की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि निष्क्रिय आशाओं को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे आशाओं के चयन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियां को कार्ययोजना बनाकर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सैम बच्चां को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने एवं आभा आईडी के कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर बी.सी.पी.एम. सिराथू का वेतन रोकने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं सी.एम.एस. डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

Taza Khabar