कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत प्रयागराज मण्डल के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों/पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के स्वयं के विवाह के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद फतेहपुर के खागा तहसील में दिनांक-27.04.2026 को होना प्रस्तावित है। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह के लिए श्रमिक द्वारा पंजीयन के उपरांत कम से कम 01 वर्ष (365 दिन) की बोर्ड की सदस्यता पूर्ण की जा चुकी हो। श्रमिक द्वारा अपनी दो पुत्रियों से अधिक का हितलाभ न लिया जा रहा हो। पंजीकृत श्रमिक द्वारा राज्य अथवा केन्द्र सरकार के अधीन संचालित समान प्रकार की योजना का हितलाभ न लिया गया हो।
पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा निर्माण भवन एवं अन्य सन्निर्माण प्रक्रियाओं में पिछले 365 दिनों में कम से कम 90 दिन का कार्य किया गया हो।श्रमिक का पंजीयन नियमानुसार नवीनीकृत हो।श्रमिक द्वारा जिस पुत्री के विवाह का हितलाभ लिया जा रहा है उस पुत्री का विवाह पूर्व में न हुआ हो। प्रश्नगत पुत्री तथा प्रस्तावित वर द्वारा कमशः 18 वर्ष एवं 21 वर्ष (आयु जैसा समय समय पर सरकार द्वारा निर्धारित किया जायेगा से कम आयु नहीं होनी चाहिए। निर्धारित आयु पूर्ण करने के पश्चात उक्त योजना का हितलाभ अनुमन्य होगा। संबंधित पुत्री एवं वर की आयु के सम्बन्ध में जन्म प्रमाण पत्र स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परिवार रजिस्टर की स्वप्रमाणित प्रति। विवाह कार्ड स्थानीय ग्राम प्रधान / तहसीलदार सभासद पार्षद द्वारा प्रमाणित एवं सत्यापित हो। पुत्री यदि गोद ली गयी है,तो उससे सम्बन्धित प्रमाणित अभिलेख। लाभाथी पंजीकृत श्रमिक के कुटुम्ब रजिस्टर/राशन कार्ड अविा इसके समतुल्य अभिलेख की स्वप्रमाणित प्रति आवश्यक है इस योजना के अन्तर्गत समस्त अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में कन्या विवाह हेतु रू. 85000/- की धनराशि बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी तथा सामूहिक विवाह आयोजन में होने वाले व्यय के रूप में.15000/-प्रति जोड़े की दर से भुगतान उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजनकर्ता को किया जायेगा।

More Stories
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*सड़क चौड़ीकरण में तोड़े जा रहे मकान के मलबे में दबा मजदूर मौत*