कौशाम्बी 17 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[17/03, 19:43] +91 99191 96696: *चरवा थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं ने काट डाले हरे पेड़*
*शासन के निर्देश के बाद भी लकड़ी माफिया पर नहीं हुई कार्यवाही*
*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद है और प्रतिदिन इलाके में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं मामले में वन विभाग से लेकर थाना और चौकी पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हैं एक तरफ सरकार हरियाली बढ़ाने पर जोर दे रही है दूसरी तरफ वन विभाग के संरक्षण में पल रहे दर्जनों लकड़ी माफिया हरियाली नष्ट करने में लगे हैं लकड़ी माफिया को संरक्षण देने वाले वन विभाग के अधिकारी और थाना चौकी पुलिस के कारनामों की जांच कराकर माफियाओं को संरक्षण देने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग इलाके की जनता ने अधिकारियों से की है लकड़ी माफियाओ को संरक्षण देने वालों को जब तक चिन्हित कर इन पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक हरे पेड़ों के कटान पर रोक लगाती नहीं दिख रही है।
चरवा थानान्तर्गत बरियावां पुलिस चौकी के सटई रामजी चौराहा काली रोड के बगल मे लकड़ी माफियाओं ने हरे गूलर के पेड़ को वनविभाग के अफसर और चौकी पुलिस के साठगांठ से काट डाले है हरियाली पर लकड़ी माफियाओं की पेट्रोलियम आरामशीन चल रही है जिससे हरियाली नष्ट हो रही है मामले की शिकायत मंगलवार की सुबह ट्विटर एक्स के माध्यम से शासन प्रशासन को भेजी गई जिस पर पुलिस विभाग ने जानकारी दी है कि प्रभारी निरीक्षक थाना चरवा को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।लेकिन खबर लिखे जाने तक हरे पेड़ काटने वाले लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई है।
[17/03, 19:50] +91 81156 50600: *नगर पंचायत में भाजपा के नामित सभासदों की सूची हुई जारी,समर्थकों में उत्साह*
*अझुवा कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश शासन ने आदर्श नगर पंचायत अझुवा के लिए तीन नामित सदस्यों की घोषणा की है नगर विकास अनुभाग 1द्वारा 14 मार्च 2026 की जारी अधिसूचना में इन सदस्यों के नाम की औपचारिक घोषणा की गई यह कदम नगर निकायों को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। शासनादेश के अनुसार शिवप्रताप मौर्य,मिथिलेश केसरवानी,देवेश कुमार को आदर्श नगर पंचायत अझुवा के नामित सदस्य बनाए गए हैं। सूची जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया है ।लंबे समय से नामित सभासदों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था इसके बाद अब आधिकारिक रूप से सूची सामने आ गई है पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पार्टी ने संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्पित लोगों को मौका दिया है नामित सभासदों में ऐसे चेहरों को भी शामिल किया गया है जो लंबे समय से पार्टी की सेवा में लगे हुए थे ।सूचना सामने आने के बाद चयनित लोगों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से बधाई देने वालों का तांता लग गया है सूची जारी होने के बाद कुछ स्थानों पर चर्चा और अटकलें का दौर भी शुरू हो गया क्योंकि कई दावेदारों को इस बार मौका नहीं मिल पाया कुछ दावेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा दूसरे पार्टी में रहे लोगों और अपने नजदीकियों को मौका दिया गया है।
[17/03, 21:18] +91 98391 01290: *गैस एजेंसी पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा,होम डिलीवरी ठप होने से सैकड़ों लोग धूप में लाइन लगाने को मजबूर*
*कौशाम्बी* सराय अकिल क्षेत्र स्थित दोआबा गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी सेवा बंद किए जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालात ऐसे हैं कि सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं को तपती धूप में घंटों लाइन लगाकर गैस सिलेंडर लेने को मजबूर होना पड़ रह हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पहले जहां घर तक आसानी से सिलेंडर पहुंच जाता था, वहीं अब एजेंसी की लापरवाही के चलते खुद आकर सिलेंडर उठाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों तक को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।मंगलवार को एजेंसी परिसर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली।सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा, जिससे आक्रोश और ज्यादा भड़क गया। लोगों ने जल्द से जल्द होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस पूरे मामले में एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। हालांकि अन्य एजेंसियों में भी गैस सिलेंडर रिफिल के लिए उपभोक्ता परेशान दिखाई पड़ा है होम डिलीवरी किए जाने का आदेश जिला अधिकारी द्वारा दिया गया है लेकिन एजेंसी संचालकों द्वारा होम डिलीवरी में लापरवाही बरती जा रही है जिससे उपभोक्ताओं की समस्या बरकरार है अधिकारियों ने स्पष्ट कहा की एजेंसी में लाइन नहीं लगाई जाएगी सिलेंडर घर पहुंचेंगे लेकिन ना तो सिलेंडर घर पहुंच रहे हैं और ना लाइन लगाने की छूट दी जा रही है जिससे उपभोक्ताओं के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी है
[17/03, 21:22] +91 99194 75893: *नगर पालिका और नगर पंचायत में शासन ने किया नामित सदस्यों का चयन*
*कौशांबी* जिले की दो नगर पालिका परिषद भरवारी मंझनपुर में पांच पांच नामित सदस्य और 8 नगर पंचायत अझुवा सिराथू दारानगर कड़ा धाम पूरब पश्चिम शरीरा चरवा सराय अकिल करारी चायल में तीन तीन नामित सदस्यों का चयन शासन द्वारा कर दिया गया है नगर पालिका परिषद मंझनपुर में नामित सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार साहू अजय कुमार मौर्य ज्ञानचंद गुप्ता आलोक कुमार मौर्य और अमरेश कुमार केसरवानी उर्फ कल्लू पांडा वा नगर पालिका भरवारी में नामित सदस्य जितेंद्र मिश्रा रोहित कुमार विश्वकर्मा शिवम केसवानी प्रीति कौशल और प्रकाश चंद्र केसरवानी वा नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में नामित सदस्य अवधेश कुमार चाँदी लाल सोनकर और सप्तमी पांडा वा नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में नामित सदस्य संजय कुमार लोधी विजय मिश्रा और रविता सिंह वा नगर पंचायत चरवा में नामित सदस्य मोहनीश कुमार पाण्डेय लोचन सिंह राजेंद्र कुमार कुशवाहा वा नगर पंचायत अझुवा में नामित सदस्य शिव प्रताप मौर्य देवेश कुमार मिथिलेश कुमार वा सिराथू में आलोक सिंह प्रमोद उपाध्याय सुषमा केसरवानी वा चायल में राजेंद्र सोनकर राम सिंह वर्मा और ओमप्रकाश साहू वा नगर पंचायत सराय अकिल में भारत केसरवानी तनिष्क जायसवाल और विकास मोदनवाल वा नगर पंचायत करारी में सुधीर कुमार रैना सीताराम चौरसिया और प्रतीक जायसवाल के नाम पर शासन ने मंजूरी दे दी है सदस्यों के नामित किए जाने की जानकारी मिलने पर सदस्यों उनके परिवार के लोगों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*