कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*एमवी कॉन्वेंट स्कूल ओसा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान, सुमित ओझा बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र*
*कौशांबी* एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज,ओसा मंझनपुर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य के.डी. सिंह सहित शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्र सुमित ओझा को वर्ष 2025-26 के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें विद्यालय में उत्कृष्ट अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा सुमित ओझा को सबसे पहले सम्मानित किया गया तथा उन्हें विशेष प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 12 कॉमर्स वर्ग से सारा बानो कक्षा 12 गणित वर्ग से सुजल त्रिपाठी तथा कक्षा 12 जीवविज्ञान वर्ग से अशरा बानो को शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं यशी अग्रहरी को सर्वाधिक उपस्थिति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रियांशी को भी पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि कला क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिया साहू को सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं नियमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विषय संबंधित किसी भी शंका के समाधान हेतु अपने विषय अध्यापकों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें