कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[16/02, 21:43] +91 98391 01290: *फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एसपी ने किया ऑनलाइन संवाद*
*कौशाम्बी।* जिले में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित,प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है फरियादियों की समस्याओं पर सीधा थानेदार वा क्षेत्राधिकारी से वह बात कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दे रहे हैं इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया गया है इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया है तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए है पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हो,ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें समय पर न्याय मिल सके यह पहल जनपद में पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने एवं जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
[16/02, 21:56] +91 99191 96696: *18 जनसेवा केन्द्र की आई.डी. तत्काल प्रभाव से की गई निरस्त*
*अब तक कुल 73 जनसेवा केन्द्रों की आई.डी. की गई निरस्त*
*कौशाम्बी।* भारत सरकार द्वारा संचालित फार्मा रजिस्ट्री योजनान्तर्गत एग्री स्टैक पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के समस्त कृषकों के रजिस्ट्रेशन का कार्य जन सेवा केन्द्र सी.एस.सी. के माध्यम से किया जाना है। जनपद कौशाम्बी में कृषको के रजिस्ट्रेशन की प्रगति बहुत ही खराब है, जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायतों में स्थापित समस्त जनसेवा केन्द्र से कृषकों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य अभियान चलाकर कराया जा रहा है।यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने देते हुए बताया कि इस अभियान में सभी जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए अधिक से अधिक कृषकों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है, जिसमें पाया गया है कि निरन्तर दिये गये निर्देशों के बावजूद जनसेवा केन्द्र संचालको द्वारा अपने ग्राम पंचायतों से सम्बन्धित कृषको का पंजीकरण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण जनपद की प्रगति में वृद्धि नहीं हो पा रही है।जनसेवा केन्द्र संचालक-रोहित कुमार पाण्डेय, राज प्रजापति, बृज लाल पटेल, सूरज, पवन कुमार, राम नरेश, महेश कुमार, रानू कुमार, रवि कुमार, धमेन्द्र, दीपक कुशवाहा, सूर्य प्रकाश मौर्य, विवेक कुमार, सौरभ कुमार, सुभाष चन्द्र, नीरज सिंह यादव, मोनू एवं बीरेन्द्र की सम्बन्धित जन सेवा केन्द्र आई.डी. तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब तक कुल 73 जनसेवा संचालकों की आई.डी. निरस्त कर दी गई।
[16/02, 22:37] +91 63921 77313: *नाबालिक बालिका को भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र से एक नाबालिक बालिका को 6 फरवरी को एक युवक भाग ले गया था मामले की सूचना परिवार के लोगों ने 7 फरवरी को थाना पुलिस को दिया पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू की नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त संजय निषाद पुत्र मंगल निवासी नसीरपुर थाना पिपरी को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया है
[16/02, 22:37] +91 63921 77313: *चोरी के वांछित अभियुक्त को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* थाना कौशाम्बी क्षेत्र में 16 वर्षों पहले चोरी करने वाला अभियुक्त अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हो रहा था जिस पर अदालत ने अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी किया कौशांबी थाना पुलिस टीम द्वारा सोमवार को वारंटी अभियुक्त मिठाई लाल रैदास पुत्र राम प्रसाद निवासी 12 थाना कौशांबी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्यवाही के पश्चात गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को थाना पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है
[16/02, 22:37] +91 63921 77313: *14 साल पहले चोरी के वारंटी अभियुक्त को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र में 14 वर्षों पहले चोरी करने वाला अभियुक्त अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था जिस पर अदालत ने वारंट जारी कर उसे अदालत में पेश करने का निर्देश दिया अदालत से वारंट मिलने के बाद सराय अकिल थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त दिलीप कुमार पाल पुत्र अजय कुमार पाल निवासी अतरसुया थाना सराय अकिल को थाना क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया है

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*कौशांबी आकर उड़ीसा का व्यक्ति हुआ लापता परिजन परेशान*