February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें........

कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[15/02, 20:51] +91 98391 01290: *महिला साइकिल चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले*

*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा चौराहे और बाजार के दिनों में साइकिल की चोरी ,मोबाइल की चोरी और दो पहिया की चोरी आम बात हो गई है लोग अपनी साइकिल मोबाइल और मोटरसाइकिल की सुरक्षा करते हैं फिर भी इसके बावजूद लोगों के आंखों में धूल झोंक कर साइकिल ,मोबाइल और मोटरसाइकिल को चोर उचक्के चुरा ले जाते हैं मोबाइल मालिक साइकिल मालिक और मोटरसाइकिल मालिक निराश होकर हाथ मलता हुआ अपने घर चला जाता है पुलिस को सूचना भी देता है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी जिससे समदा चौराहे पर मोबाइल साइकिल और बाइक की चोरी आम बात हो गई है रविवार के दिन समय लगभग 5:00 बजे लल्लू गुप्ता चाय समोसा और मीठा की दुकान खोले हुए हैं जहां पर चाय पीने वाले समोसा खाने वाले मीठा खाने वाले कई दर्जन लोगों की भीड़ रहती हैं वहीं से एक महिला चोर उम्र लगभग 25 वर्ष साइकिल को लेकर चल दिया हालांकि यह साइकिल लल्लू गुप्ता की है और इसके पहले भी लल्लू गुप्ता की साइकिल को किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया था जिसका कोई पता नहीं चल सका।साइकिल ले जाते देखकर लल्लू गुप्ता ने हो हल्ला किया तो लल्लू गुप्ता की दुकान पर बैठे लोगों ने दौड़कर महिला से साइकिल को छीन लिया और पुलिस को सूचना दी मंझनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को ई-रिक्शा में बैठकर थाने ले गई है पुलिस ऐसे चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करती है या फिर ऐसे चोरों के विरुद्ध कार्रवाई को ठंडे बस्ती में डाल देती है।

[15/02, 20:51] +91 98391 01290: *महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा*

*कौशाम्बी।* महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कड़ाधाम क्षेत्रांतर्गत स्थित कालेश्वर मंदिर परिसर में लगाए गए पुलिस बल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन द्वारा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी।

[15/02, 21:11] +91 99191 96696: *एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर चला वृहद सफाई अभियान*

*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए कार्यालयों, बैरकों तथा थाना/चौकी परिसर की साफ-सफाई की।इस दौरान अभिलेख कक्ष,मालखाना शस्त्रागार आवासीय बैरक एवं परिसर के आसपास जमा कूड़े-कचरे को हटाया गया तथा स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। अधिकारियों ने नियमित साफ-सफाई बनाए रखने एवं स्वच्छ वातावरण में कार्य करने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल से कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजन को बेहतर वातावरण मिलता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद के सभी थानों में यह अभियान सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

[15/02, 21:11] +91 99191 96696: *पुलिस अधीक्षक से मिले न्यू प्रेस क्लब के पदाधिकारी*

*न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष विमलेश शुक्ला ने एसपी से की फर्जी पत्रकारों की जांच की मांग*

*कौशांबी।* न्यू प्रेस क्लब के पदाधिकारी रविवार के दिन पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिले हैं और मुलाकात के दौरान न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिलकर जिले में सक्रिय कथित फर्जी पत्रकारों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना वैध पहचान पत्र के स्वयं को पत्रकार बताकर वाहनों पर प्रेस लिखवाकर घूम रहे हैं,जिससे पत्रकारिता की गरिमा धूमिल हो रही है।विमलेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि कई लोग विभिन्न यूट्यूब चैनलों फेसबुक पेजों एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर स्वयं को पत्रकार बताकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस का दुरुपयोग कर कुछ लोग प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं, जिससे वास्तविक पत्रकारों की छवि प्रभावित होती है। न्यू प्रेस क्लब ने मांग की है कि बिना वैध आईडी कार्ड व मान्यता के वाहनों पर प्रेस लिखकर घूमने वालों की जांच की जाए तथा नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिले में तमाम ग्राम प्रधान डॉक्टर व्यापारी नेता व अन्य लोग भी पत्रकार बनकर घूम रहे हैं जबकि उनका पत्रकारिता से दूर-दूर का रिश्ता नहीं है एसपी राजेश कुमार से अपेक्षा जताई गई है कि इस मामले में गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गरिमा बनी रहे इस दौरान कई दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।

[15/02, 21:11] +91 99191 96696: *खनन के नियमो की धज्जियां उड़ाकर कटैया घाट में हो रहा है बालू खनन*

*पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को संज्ञान ले कर अवैध तरीके से करोड़ों का बालू खनन करने वाले माफियाओ पर कसना होगा शिकंजा*

*कौशाम्बी।* खनन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम यमुना नदी के कटैया घाट पर बालू का खनन हो रहा है बालू खनन का विभाग से परमिशन मिलने के बाद बालू पट्टा धारक ने पूरे नियम कायदे की धज्जियां उड़ा कर रख दी है खनन स्थान का पट्टा का सीमांकन नहीं कराया गया है पूरी यमुना नदी के क्षेत्र में घूम-घूम कर खनन हो रहा है जेसीबी मशीन भी यमुना नदी में गरज रही है इतना ही नहीं पानी के बीच जलधारा से भी नियमों की अनदेखी कर बालू का बेखौफ खनन हो रहा है अवैध तरीके से कानून नियम के विपरीत कराए जा रहे बालू खनन पर खनन अधिकारी गंभीर नहीं है जिससे खनन अधिकारी की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है योगी सरकार चाहे जितने कानून और सख्ती की बात करे लेकिन उनके द्वारा बनाए गए नियमो का पालन खनन विभाग में करने वाला कोई नही है कौशाम्बी जिले में खनन विभाग के ऊपर सरकार का कोई भी नियम लागू नही होता है।कटैया घाट के बालू पट्टा धारक सारे नियमो को ताक में रखकर खुले आम खनन के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे है अपने आप को साफ सुथरा बताने वाले खनन विभाग के जिम्मेदार यमुना नदी से हो रहे अवैध खनन को रोकते नहीं दिखाई पड़ रहे हैं आम जनता का धीरे धीरे खनन विभाग के जिम्मेदार के ऊपर से भरोसा उठता जा रहा है।इस लिए अब कानून के रखवालों पर अब लोगों का भरोसा टिका है।क्योंकि खनन विभाग में केवल सौदेबाजी ही दिखाई पड़ रही है अवैध खनन पर ज्यादा लिखने बोलने वालों पर कोई न कोई साजिस रच कर फर्जी मुकदमा लिखवाकर मुह बन्द करवा दिया जाता है।खनन विभाग और उससे लगे हुए विभाग के अधिकारी आंखों में दौलत की पट्टी बांध चुके है जिससे नियम कायदे बौने साबित हो रहे हैं और बालू खनन में लगे माफियाओं का वर्चस्व बराबर बना हुआ है मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को संज्ञान लेना होगा और अवैध तरीके से करोड़ों का बालू खनन करने वाले माफियाओ पर शिकंजा कसना होगा।

[15/02, 21:12] +91 90050 12271: *500 मीटर तक बिजली का खंबा ना लगने से बनी रहती है हादसे की संभावना*

*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 23 में 500 मीटर दूर तक बिजली का कोई खंभा नहीं लगाया गया है बिना विद्युत खंभे के तमाम लोगों को कनेक्शन दे दिए गए हैं जिससे मोहल्ले के लोग भयभीत हैं बिजली के खंभे ना लगाए जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन लेने में बड़ी दिक्कत होती है 500 मीटर की लंबी दूरी तक विद्युत खम्मा ना लगाए जाने से विद्युत तार झूलती रहती है और हमेशा बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग के जेई को एप्लीकेशन दिया लेकिन उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के चलते हर जगह खुली तार लगी हुई है जो सीधा हादसे को दावत दे रही है आखिर नियम के विपरीत 500 मीटर की दूरी तक बिना विद्युत खंबे के खुली तार में विद्युत सप्लाई देने का आदेश इन अधिकारियों को किसने दिया है जो जनता के जीवन को खतरा उत्पन्न कर रहे हैं यदि विभागीय अधिकारियों के लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हुआ तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए विद्युत खंभा लगाए जाने की मांग की है

[15/02, 21:31] +91 96486 24949: *बालू घाटों में हो रही ओवरलोडिंग बालू सड़क पर गाड़ियां तालाश रहें अधिकारी*

*बालू घाटों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए लगे सीसीटीवी कैमरा फेल घाटों से ढाई से तीन किलोमीटर दूर लगाए गए कांटा*

*कौशाम्बी* जिले में बालू के अवैध खनन में सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर अधिकारी पानी फेर रहें है। बालू घाटों से लगातार ओवरलोडिंग हो रही है।बालू घाटों पर कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी सड़क पर ओवरलोड गाड़ियों की तालाश कर खानापूर्ति कर रहें है।जिले में तिल्हापुर कटैया, नन्दा का पुरवा महेवाघाट सहित तमाम बालू घाट संचालित हो रहें है। आरोप है कि बालू घाटों से खुलेआम ओवरलोडिंग हो रही है खनन विभाग के संरक्षण में खुलेआम बालू के अवैध खनन यमुना नदी से बालू माफिया द्वारा किया जा रहा है और ओवरलोडिंग गाड़ी सड़कों पर दौड़ रही है कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती हो रही है अब अधिकारियों के ऊपर किसी नेता का दबाव है या दौलत के लालच में अधिकारी बालू माफियाओं पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं यह तो बड़ी जांच का विषय है बालू घाटों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अधिकारियों के गठजोड़ से फेल हो रहे है। इसके अलावा बालू घाटों में लगे धर्म कांटा भी केवल कागजी कोरम साबित हो रहें है। तिल्हापुर, महेवाघाट कटैया में कांटा तौल मशीन बालू घाट के आसपास लगाने के बजाय लगभग दो किलोमीटर से तीन किलोमीटर दूर लगाए गए है। और इन मशीनों में कितने बालू वाहनों की तौल कराई जाती है इसका भी कोई आंकड़ा नहीं दिखाई पड़ रहा है शासन की मानसा के विपरीत लगे कांटा को भी अफसर सही जगह में लगवाने की जहमत नहीं उठा रहें है। आरोप है कि बालू घाटों में ओवरलोडिंग रोकने में नाकाम अधिकारी सड़को पर ओवरलोड गाड़ियों की तालाश कर खानापूर्ति रहें है। जिससे बालू के अवैध खनन ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाती नहीं दिख रही है।

 

[15/02, 21:42] +91 96216 39625: *पोकलैंड मशीन से धड़ल्ले से महेवाघाट पर यमुना नदी की जलधारा से हो रहा है बालू खनन*

*वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं*

*कौशांबी।**मंझनपुर तहसील क्षेत्र के महेवाघाट पर यमुना नदी की जलधारा से अवैध बालू खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। यमुना नदी के जल धारा से पोकलैंड मशीनों के सहारे खुलेआम बालू खनन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे खनन विभाग प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में भारी मशीनों से लगातार यमुना नदी की जलधारा से बालू निकासी होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक नजदीकी थाना से लेकर खनन अधिकारी तक बालू कारोबारियों का मजबूत नेटवर्क काम कर रहा है, जिसके चलते चौबीस घंटे यमुना नदी की जलधारा से खनन का सिलसिला जारी रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन अधिकारी कभी-कभार घाट पर पहुंचकर औपचारिक निरीक्षण करते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और लौट जाते हैं। इसके बाद फिर से यमुना नदी की जलधारा से खनन शुरू हो जाता है। इस पूरे मामले से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी नियमों की भी खुलेआम अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से महेवा घाट पर हो रहे बालू के अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Taza Khabar