कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
*उपजिलाधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में बटवारा का मुकदमा हैं विचाराधीन*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा ग्राम में प्रार्थी की जमीन पी डब्ल्यू डी की रोड पर है जिसकी गाटा संख्या 76 भूमिधरि जिसका रकबा 1.623 हेक्टेयर जमीन हैं जिस पर लगातार खड़ी फसल में निर्माण कार्य चल रहा था जिसकी शिकायत मानिक चन्द्र पुत्र स्वा सूरज पाल ने अपने हिस्से पर में गेहूं की फसल खड़ी है जिस पर जबरन विपक्षी इंद्र पाल अपने दो दर्जनों मजदूरों के साथ दबंगई से मकान निर्माण किये जा रहा है जिसकी लिखित शिकायत मानिक चन्द्र स्वा सूरज पाल ने दिया था लेकिन लेखपाल व थाना पुलिस की मिली भगत से निर्माण कर रहा था जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मौज अख़्तर ने पहुँच कर जांच किया तो मामला सही पाया गया जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्य रोकने को कहा और जब तक निर्णय न हो जाय तब तक कोई भी निर्माण कार्य न किया जाय यदि कोई निर्माण कार्य कराया गया तो
कार्यवाही की जाएगी जिससे उपजिलाधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट सिराथू कौशाम्बी के कोर्ट में चंदी लाल व मानिक चन्द पुत्र सूरज पाल ने धारा 116 बंटवारे का वाद दायर हैं जिसमे20-03-2026 निहित है लेकिन दबंगो के द्वारा लगातार मकान निर्माण किया जा रहा था लेकिन विपक्षी इंद्रपाल व उसका लड़का रमेश अपने समस्त दबंगो के साथ निर्माण कार्य करा रहा था पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर अपनी गेंहू की फसल बचाने के लिए गुहार लगायी थी जिस पर परिजनों ने अपना हिस्सा अलग चिन्हित होने तक निर्माण कार्य को रोकने को कहा गया न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर शख्त कार्यवाही को कहा मौके पर कानून गो व लेखपाल व अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में काम रूकवाया गया।

More Stories
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार
भागलपुर 14 मार्च 26*दो देसी कट्टा ,एक जिन्दा कारतूस के साथ तीन लोगों को किया गिरफतार
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * प्रशासन के दावे साबित हुए खोखले,शहर में घरेलू गैस की भारी,किल्लत,