February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[11/02, 20:16] Anil: *वृद्धा आश्रम में प्री कैम्प लघु विधिक सेवा एवं साक्षरता शिविर का आयोजन*

*कौशांबी* सचिव श्रीमती आस्था मिश्रा ने वृद्धआश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों की समस्याओं को दिनांक 11 फरवरी 2026 को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना रहा।कैम्प के माध्यम से बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन योजना,आयुष्मान भारत योजना, विधिक सहायता सेवाएं, वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का पूर्ण अधिकार है।इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। इस कार्यक्रम में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्रा एवं तिलक नारायण, मध्यस्थगण अधिवक्ता मंदीप अवस्थी, पी०एल०वी० कृष्णा कपूर तथा वृद्धा आश्रम के मैनेजर आलोक राय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

[11/02, 20:36] +91 98391 01290: *गौशालाओ में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के डीएम ने दिए निर्देश*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में गोसंरक्षण के सम्बन्ध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारियां को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों से गौशालाओं में भूसा-चारा की उपलब्धता व गोवंशो की संख्या के सापेक्ष शेड आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गौशालाओं में लगाए गए सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा उसकी फीड अपने मोबाइल में भी रखा जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता की आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह की भूमि का प्रबन्धन व चारा उत्पादन की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों को चारे की बुआई में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारियों से गौशालाओं की जॉच कराने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[11/02, 20:36] +91 98391 01290: *चोरी व गुम 83 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए*

*कौशाम्बी।* चोरी और गुम हुए कुल 83 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख है पुलिस ने मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल,सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण की मदद से ट्रैक किया लगातार तकनीकी निगरानी और विशेष टीम की मेहनत के बाद विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।मामले का खुलासा मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जनपद में गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कौशाम्बी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

[11/02, 20:44] +91 99562 82731: *जिलाधिकारी ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक की जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए किए जा रहे सर्वे की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष रेट्रोफिटिंग कार्य पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पोस्ट जिओ टैगिंग में फोटो स्पष्ट रहे, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने विकास खण्ड कौशाम्बी एवं सिराथू में रेट्रोफिटिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक विकास अधिकारी (पं0) का तब तक वेतन रोकने के निर्देश दिए, जब तक रेट्रोफिटिंग का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों के अवशेष 22609 रेट्रोफिटिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आर.आर.सी. संचालन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को सभी आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन सुनिश्चित बनाए रखने एवं मुख्य विकास अधिकारी को समीक्षा कर विकास खण्डवार एस.ओ.पी. बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देश कि प्रत्येक ब्लॉक में 05-05 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर, उन ग्राम पंचायतों में कूड़ा गाड़ी (ई-रिक्शा) की व्यवस्था, कार्मिकों की उपलब्धता, ग्राम से निकलने वाले कूड़ा का आंकलन, यूजर चार्ज, आर.आर.सी. सेन्टर पहॅुचने वाला कूड़ा का आंकलन पंजिका में दर्ज कराने, विक्रय के लिए कबाड़ी से समन्वय आदि की अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान सहायक विकास अधिकारी (पं0) से कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाय तथा ब्लॉक के सभी ग्रामों को संतृप्त किया जाय। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि सभी सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पुरखास में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 17.85 कुन्तल एवं ग्राम टेंवा में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 19.12 कुन्तल प्लास्टिक एकत्र किया जा चुका है, जिसमें प्लास्टिक का धुलाई व छटाई का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर बिक्रय की कार्यवाही प्रचलित है। वर्तमान में अन्य वेण्डरों से प्लास्टिक का बिक्रय करते हुए ओ.आर.एस. जनरेट किया जा रहा है। उन्होने बताया कि गोबरधन योजना के अन्तर्गत ग्राम बिदांव में स्थापित बायो गैस प्लान्ट से उत्पादित गैस से गौ-आश्रय स्थल, पुलिस चौकी एवं पंचायत भवन में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[11/02, 20:44] +91 99562 82731: *उ.प्र. रोजगार मिशन की जिला कार्यकारी समिति तथा रोजगार सृजन सम्बन्धी कार्यक्रमों के प्रगति की डीएम ने की समीक्षा*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने उदयन सभागार में “उ.प्र. रोजगार मिशन“ की जिला कार्यकारी समिति तथा “रोजगार सृजन सम्बन्धी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान लक्ष्य 29 के सापेक्ष 25 रोजगार मेले का आयोजन एवं लक्ष्य 48 के सापेक्ष 25 कैरियर काउन्सिलिंग आयोजित पाये जाने पर सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार प्राप्त युवाओं के फालो-अप की जानकारी न होने पर सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को लक्ष्य 4902 के सापेक्ष समूह गठन में प्रगति लाने तथा उपायुक्त मनरेगा को मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की समीक्षा के दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को लक्ष्य 10 के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 111 के सापेक्ष 79 प्रगति, सीएम युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य 1700 के सापेक्ष 1604 की प्रगति व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में लक्ष्य 900 के सापेक्ष 150 की प्रगति पाए जाने पर उपायुक्त उद्योग को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाध्यापक राजकीय आई.टी.आई. को लक्ष्य 700 के सापेक्ष शत-प्रतिशत रोजगार मेला का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में लक्ष्य 2180 के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 27 एवं 28 फरवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*रामबाबू केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र नेवादा जनपद कौशाम्बी* 9473563534
[11/02, 21:06] +91 63921 77313: *हत्या के प्रयास के 10 अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा*

*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र में 17 फरवरी 2019 को राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी पुत्र राम बहोरी द्विवेदी निवासी पदुमनाथपुर सुरसैनी थाना सराय अकिल के भाई को जान से मारने के नियत से गोली मार दी गयी थी जिसमें वहां गंभीर रूप से घायल हुए थे थाना पर मु0अ0सं0 54/19 धारा 147/148/149/307/286/506/392/120बी भादवि पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्तों ज्ञानेन्द्र कुमार उर्फ कमीशन पुत्र विजय शंकर वा सुधीर कुमार पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार 3.आनन्द उर्फ बजरंगी पुत्र राम खेलावन 4. विजय कुमार उर्फ पिन्टू 5. विनोद 6. प्रदीप 7.दीपक पुत्र गण बुधनारायण 8. काशी प्रसाद पुत्र देव प्रयाग 9. संजीव उर्फ झरोके पुत्र नन्द कुमार 10. रोहित पुत्र शिवटहल निवासी गण ग्राम सुरसेनी थाना सराय अकिल को न्यायालय कौशाम्बी द्वारा प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन कठोर कारावास व 35,000-35,000 /- रुपये व अभियुक्त ज्ञानेन्द्र व दीपक को 45000-45000 /-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

[11/02, 21:06] +91 63921 77313: *वारण्टी अभियुक्त को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 160/2000 धारा 279/304(ए)/427 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गणेश प्रसाद पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम महेवाघाट थाना महेवाघाट को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

[11/02, 21:23] +91 99191 96696: *पौधारोपण अभियान-2026 के अन्तर्गत सभी कार्यवाही समयबद्ध पूर्ण करें –डीएम*

*पौधारोपण अभियान-2026 के अन्तर्गत जनपद को 39 लाख 73 हजार 100 पौधारोपण का लक्ष्य हुआ प्राप्त*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने पौधारापेण अभियान-2025 के अन्तर्गत रोपित किए गए पौधों की जीवितता की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि पौधा रोपित किए गए 50 साइटों का भ्रमण कर आख्या उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि ग्रामों में नियमित रूप से ग्रीन चौपाल का आयोजन कराया जाय। प्रत्येक ब्लॉकों में रोपित किए गए विशिष्ट वनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सदस्य,जिला गंगा समिति विनय पण्डा के अनुरोध पर अधिशासी अधिकारी, दारानगर को कुबरी घाट पर साफ-सफाई, शेड, शौचालय, पेयजल एवं डस्टबिन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्हांने प्रभागीय वनाधिकारी को सिविल सोसाइटी व युवाओं को सम्मिलित करते हुए वृहद स्तर पर गंगा स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता, सिंचाई को कुबरी घाट एवं कलेश्वर घाट को जोड़ने सम्बन्धी डी.पी.आर. 10 दिन के अन्दर तैयार कर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि पौधारोपण अभियान-2026 के अन्तर्गत जनपद को 39 लाख 73 हजार 100 पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पौधारोपण से सम्बन्धित सभी कार्यवाही समयबद्ध पूर्ण करा लिया जाय तथा नवाचार भी किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[11/02, 21:23] +91 99191 96696: *निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य शीघू पूर्ण कराने के निर्देश*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में ग्राम्य विकास के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को समूह गठन, रिवाल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश निधि एवं कैश क्रेडिट लिंकेज में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

[11/02, 21:23] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी ने की खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान जिलापूर्ति अधिकारी को 03 रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकान रिक्त होने पर नियमानुसार समयबद्ध नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने ई.के.वाई.सी. एवं अवशेष 18 यूनिटों पर आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय, किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने निर्माणाधीन 26 अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा के दौरान कहा कि सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराई जाय।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[11/02, 21:23] +91 99191 96696: *गौशालाओ में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के डीएम ने दिए निर्देश*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में गोसंरक्षण के सम्बन्ध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारियां को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों से गौशालाओं में भूसा-चारा की उपलब्धता व गोवंशो की संख्या के सापेक्ष शेड आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गौशालाओं में लगाए गए सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा उसकी फीड अपने मोबाइल में भी रखा जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता की आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह की भूमि का प्रबन्धन व चारा उत्पादन की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों को चारे की बुआई में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारियों से गौशालाओं की जॉच कराने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

Taza Khabar