कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[01/04, 19:53] +91 97927 89256: *सैनी कोतवाली पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान*
*कौशाम्बी* सैनी कोतवाली अंतर्गत सभागार कक्ष,विकास खंड सिराथू में 01 अप्रेल को सैनी पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड,फर्जी कॉल मैसेज, ओटीपी शेयर न करने,सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही आमजन को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें एवं नजदीकी थाना साइबर सेल से संपर्क करें।उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
[01/04, 19:53] +91 97927 89256: *विवाहिता महिला ने युवक से बनाए संबंध वसूली रकम फिर भिजवा दिया जेल*
*कौशाम्बी* शादीशुदा महिला ने अपने पति को धोखा देकर पहले प्रेमी के साथ दिल लगाया रंगरेलियां मनाया और जब पति को मामले की जानकारी हुई तो अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया है सवाल उठता है कि जब महिला पहले से विवाहित थी तो उसे शादी का झांसा कैसे दिया गया है यह तो उल्टी कहानी सिद्ध हो रही है कि युवक को महिला ने खुद फसाया है और उसके साथ संबंध बनाया संबंध बनाने के बाद युवक से धन भी वसूल लिया और उसके बाद उसे जेल भिजवा दिया है इस ब्लैकमेलिंग के धंधे की निष्पक्ष जांच करने के बजाय महिला की शिकायत पर पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किया युवक पर कार्यवाही कर दी है जिससे सैनी कोतवाली पुलिस के कार्यों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने 26 मार्च को थाना में सूचना दिया कि अभियुक्त जगदीश पटेल मेरे घर में आकर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा शोर मचाने पर वह भाग गया जब मेरे पति इस बारे में उससे पूछने गए तो वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा सैनी कोतवाली पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 333/74/351(3) बीएनएस व 3(2)5ए/3(1)ध एससी एसटी एक्ट अभियोग पंजीकृत हुआ पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 69/115(2) बीएनएस की बढ़ोतरी हुई उपरोक्त क्रम में दिनांक 01.04.2026 को थाना सैनी पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जगदीश पटेल पुत्र ननका उर्फ शिव शंकर पटेल निवासी मलाक निंदूरा थाना सैनी को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया पति के होते हुए दूसरे पुरुष से शारीरिक संबंध बनाकर धन वसूली करने वाली महिला के कार्यों के बाद बड़े सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इस तरह की महिलाएं यदि शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज करवा रही थी तो क्या पुलिस की विवेचना शून्य हो गई थी
[01/04, 19:53] +91 97927 89256: *वारण्टी अभियुक्त को कोखराज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 97/2023 धारा 60 आवकारी अधिनियम थाना कोखराज से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त हनुमान सरोज पुत्र रामसुरेमन निवासी सिंधिया थाना कोखराज को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
[01/04, 19:53] +91 97927 89256: *खेत के फसल जलने की जांच करने पहुंचे अधिकारी*
*करारी कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र के
अडहरा गांव के किसान रामदेव पुत्र तुले,अमृतलाल पुत्र तुले व नोखू लाल मौर्य वा अन्य किसानों के खेत में खड़ी फसल में 11000 हाईवोल्टेज करंट की तार से चिंगारी फेंकने से कारण खेत में आग लग गई जिसमें लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई खेत की फसल जलने के बाद मौके पर राजस्व विभाग पहुंचा था और जांच पड़ताल कर वापस लौट आया है आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जाता है
पुलिस अधीक्षक ने किया एसपी कार्यालय का निरीक्षण*
*कौशाम्बी* जिले में नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया है उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया और पूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों कर्मचारियों को समयबद्ध,पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यप्रणाली अपनाने हेतु निर्देशित किया तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
[01/04, 21:21] +91 99194 75893: *संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा इलाज*
*कौशांबी* संयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज में इलाज का समय 2 अप्रैल से बदल गया है मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिओम सिंह ने बताया है कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का संचालन सुबह 8:00 बजे शुरू होगा और 2:00 बजे तक चलेगा और चिकित्सा महाविद्यालय का कार्य 8:00 बजे सुबह से 4:00 बजे शाम तक चलेगा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित समस्त स्टाफ को ड्रेस कोड के साथ नेम प्लेट लगाकर समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं
[01/04, 21:52] +91 99191 96696: *दो करोड रुपए महीने यात्री किराया बढ़ाने के लिए रोडवेज के भी अधिकारी नहीं दिखाई पड़ रहे गंभीर*
*एआरटीओ की कृपा से भरवारी मूरतगंज प्रयागराज की सड़कों पर बिना परमिट के दौड़ रही तीन दर्जन डग्गामार बस*
*सात लाख रुपए प्रतिदिन वसूलते हैं यात्रियों से किराया रोडवेज परिवहन निगम को प्राइवेट बस संचालक लगाते हैं चपत*
*कौशांबी।* जनपद मुख्यालय मंझनपुर में खुलेआम अवैध तरीके से तीन दर्जन डग्गामार बस मूरतगंज भरवारी होते हुए इलाहाबाद के लिए प्रतिदिन रवाना होती है बिना परमिट की बसों के संचालन के लिए इन्हें बस अड्डा भी निर्धारित कर दिया गया है इन डग्गामार बसों के पास इलाहाबाद रोड पर सवारी भरकर ले जाने का परमिट नहीं है लेकिन उसके बाद एआरटीओ की कृपा पात्र से तीन दर्जन डग्गामार बस सड़कों पर सवारी लेकर दौड़ रही है जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं बिना परमिट की सड़कों पर दौड़ने वाली तीन दर्जन बसों पर ए आरटीओ की मेहरबानी के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले संपूर्ण थाना पुलिस की और यातायात पुलिस की भी बड़ी मेहरबानी बनी है बिना परमिट की बस के संचालन के बहाने वसूली की भी बात सामने आ रही है योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करती है लेकिन तीन दर्जन डग्गामार बसों के जनपद मुख्यालय में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नाक के नीचे से संचालन ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है अवैध तरीके से प्राइवेट बसों के संचालन के बाद परिवहन निगम को यात्री के किराए का बड़ा नुकसान हो रहा है सूत्रों की माने तो तीन दर्जन डग्गामार बसों में 7 लाख रुपए से अधिक किराया प्रतिदिन वसूला जाता है यदि प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो जाए तो यही सात लाख रुपए प्रतिदिन किराए की आमदनी रोडवेज विभाग की बढ़ सकती है दो करोड रुपए महीने यात्री किराया बढ़ाने के लिए रोडवेज के भी अधिकारी गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं जिसका लाभ प्राइवेट बस संचालक नियम विरुद्ध तरीके से उठा रहे हैं यात्रियों से अभद्रता करना और अधिक किराए की वसूली करना इन प्राइवेट बस चालकों और परिचालकों की आदत में शामिल हो चुका है अधिक किराया वसूली को लेकर चालक परिचालक का यात्रियों से रोज झगड़ा होता हैं अवैध तरीके से सड़कों पर चलने वाले इन बस के परिचालकों का आरटीओ विभाग में पंजीकरण भी नहीं हुआ है फिर भी यह खुलेआम किराए के नाम पर वसूली करते हैं जिससे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा है आखिर बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ने वाली इन बसों पर कब कार्यवाही होगी आम जनता अधिकारियों नेताओं और सरकार से सवाल पूछ रही है।
*
[01/04, 21:52] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों से गौ-आश्रय स्थलों का कराया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने जनपद कौशाम्बी के गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित/बेसहारा गोवंशो की देख-भाल एवं गौ-आश्रय स्थलों के संचालन की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है जिलाधिकारी ने आज गौ-आश्रय स्थलवार नामित नोडल अधिकारियों से गौ-आश्रय स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण कराया। उन्होंने नोडल अधिकारियों को गो-आश्रय स्थल में ग्रीष्मऋतु के दृष्टिगत गौशालाओं में समुचित व्यवस्था,गोवंशों की ईयर टैंगिंग, सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता, भूसा-चारा की उपलब्धता, बाउण्ड्रीवाल की स्थिति,पेयजल की उपलब्धता एवं सहभागिता योजना के अन्तर्गत सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशो की स्थिति आदि की जॉच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशि किया कि नोडल अधिकारियो द्वारा गो-आश्रय स्थल के निरीक्षण में कमी पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय कर तत्काल कमियों को ठीक कराना सुनिश्चित करें।
*

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को सीडीओ ने दिखाई हरी झण्डी*