July 4, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी3जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की महत्वपूर्ण खबरें

कौशांबी3जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की महत्वपूर्ण खबरें

कौशांबी3जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की महत्वपूर्ण खबरें

[03/07, 8:44 pm] +91 81156 50600: *प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ नगर पंचायत कर्मियों ने चलाया अभियान*

*अझुवा कौशांबी* नगर पंचायत अझुवा कस्बे में पॉलिथीन की रोकथाम के लिए बुधवार को अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया इस दौरान कई दुकानदारों ,रेहड़ी पटरी दुकानदारों से 10 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक और 2 हजार जुर्माना वसूला गया इस अभियान की खबर लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया । जिला कार्यक्रम प्रबंधक ( स्वच्छ भारत मिशन) कृष्ण राज यादव, सुरेश यादव ,राजाराम ,अंगद , करन सिंह ,मनोज आदि नगर पंचायत कर्मियों ने शहबाज,दिलीप,फूलचंद्र साहू,सुभाष साहू, लाला आदि का चालान किया नगर कर्मियों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग न करने को जागरूक किया ,भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर इससे अधिक का जुर्माना लगाए जाने का अल्टीमेटम भी दिया है।वहीं इन तमाम दुकानदारों ने बताया पालस्टिक निर्माण करने वाली कंपनियों में छापा मार कर प्लास्टिक बैन करवाएं यदि दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक नही मिलेगी तो वह कैसे बेंचेगा ??

[03/07, 9:04 pm] +91 98391 01290: *दबंगों ने बाप बेटे पर किया प्राणघातक हमला*

*हांथ टूटा,एसपी से शिकायत*

*कौशाम्बी* जिले के दुल्हनिया पुर गांव में किराने की दुकान पर सामान लेने गए बाप बेटे से दबंगों का हल्का विवाद हो गया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया। दूसरे दिन दबंगो ने भाड़े के आधा दर्जन गुंडे बुलवाकर बाप बेटे को घर में लाठी डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर जबरन घुस गए और जान से मारने की नियत से पिता पुत्र समेत परिजनों पर हमला कर दिए।दबंगों के हमले से बाप बेटे का हांथ टूट गया।इसके साथ ही घर की महिलाओं को भी चोटें आई हैं। हमला करने के बाद दबंगों ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना पुलिस द्वारा संतोष जनक कार्रवाई ना करने पर बुद्धवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर मझियारी चक अलई गांव के रहने वाले मोहम्मद इमरान पुत्र शकील अहमद ने बुद्धवार को एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया की गांव में राम सुमेर प्रजापति परचून की दुकान खोल रखा है। बीते 26 जून को मेरी मां वहीं मौजूद थी। तभी दुकानदार को गांव का ही रहने वाला बाबर किसी बात को लेकर गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध मेरी मां ने किया तो उक्त बाबर ने यह देखकर मेरी मां से अभ्रदता करने लगा।और बुरी बुरी गालियां देने लगा। तभी लोक लाज के डर से मेरी मां चुपचाप अपने घर वापस चली आई।दूसरे दिन सुबह मेरे घर पर बाबर पुत्र नफीस अहमद, अमान पुत्र नफीस अहमद,सद्दाम पुत्र नफीस अहमद,ऐनुल पुत्र नफीस अहमद व नफीस अहमद पुत्र रइस अहमद एक राय होकर लाठी डंडों सहित धारदार हथियारों से लैस होकर जबरन घर में चढ़ आए और प्राण घातक हमला करते हुए प्रहार कर दिए। जिससे मेरे पिता का व मेरा हाथ टूट गया और गंभीर चोटें आ गई है। इसके साथ ही मेरे घर की महिलाओं को भी गंभीर चोटे आई हैं। मामले की शिकायत चौकी पुलिस व कौशाम्बी थाना में किया गया लेकिन पुलिस हल्की धारा में केस दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिससे हमलावरों का हौसला बुलंद है। बुद्धवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।

[03/07, 9:04 pm] +91 98391 01290: *पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं–प्राचार्य*

*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय में आज दिनांक 3 जुलाई को वृक्षारोपण अभियान 2024 -25 के अंतर्गत जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाला वन महोत्सव प्रोग्राम के अंतर्गत संगोष्ठी, वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर शैलेंद्र तिवारी प्राचार्य, महामाया राजकीय महाविद्यालय, कौशाम्बी ने की

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से आरंभ हुआ इसके उपरांत वन महोत्सव पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर प्रोफेसर शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। वे मनुष्यों और अन्य जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक हैं। वृक्षारोपण से प्रदूषण भी कम होता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन अधिक सुरक्षित होता है। पौधे कई तरह से पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण और मानव कल्याण के लिए अमूल्य महत्व रखते हैं। वे हमें पीने के लिए स्वच्छ जल, सांस लेने के लिए हवा, छाया और मनुष्यों, जानवरों और पौधों को भोजन देते हैं।इस दौरान प्रो अनिल कुमार सोनकर, डॉ पवन कुमार ,डॉ आनंद कुमार ,डॉ राम प्रताप यादव आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए इसके उपरांत मुख्य अतिथि प्राचार्य तथा छात्र -छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया ।

तदुपरांत प्राचार्य तथा मुख्य अतिथि ने छात्र -छात्राओं की वन महोत्सव पर एक जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ओसा चौराहे होते हुए महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजय कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ,डॉ. नीलम बाजपेई ,डॉ. भावना केसरवानी ,डॉ. रीता दयाल , डॉ. तरित अग्रवाल ,डॉ. रमेश चंद्र ,डॉ. संतोष कुमार ,डॉ. शैलेश मालवीय तथा श्री अजय कुमार वरिष्ठ लिपिक मानवेंद्र सिंह एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

[03/07, 9:23 pm] +91 84679 99059: *दोआबा का एक जिलाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्षों पर बना रहा दबाव*

*जिलाध्यक्ष के दबाव में नहीं आने पर पार्षदों से करा रहा फर्जी शिकायत*

*भू-माफियों से जिलाध्यक्ष के जुड़े तार,नगर पालिकाओं की जमीनों में खेला करना चाहता है,जिलाध्यक्ष*

*कौशाम्बी*। दोआबा का एक जिलाध्यक्ष इन दिनों भू-माफियों के आगोश में है। वह पार्टी और सत्ता को दाव पर लगा कर भू-माफियों का साथ दे रहा है। भू-माफियों के इसारे पर चलने वाला जिलाध्यक्ष नगर पालिकाओं की जमीनों पर खेला करना चाहता है, जिसकी वजह से नगर पालिका अध्यक्षों पर लगातार दबाव बना रहा है। जिलाध्यक्ष के दबाव में नहीं आने पर नगर पालिका अध्यक्षों के खिलाफ पार्षदों से फर्जी शिकायत करा है। यह बात इन दिनों जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर पालिका अध्यक्षों ने नगर जिलाध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के शीर्ष नेताओ से शिकायत किया, और शीर्ष नेताओ ने इसका जांच कराई तो जिलाध्यक्ष के खिलाफ काररवाई होना तय है।
दोआबा में एक जिलाध्यक्ष की फोटो भू-माफियों के साथ शोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है, कि जिलाध्यक्ष ने ऐसे भू-माफियों को संरक्षण दे रखा है। जिसकी वजह से कौशाम्बी में भू-माफियों का मकर जाल पैâलता जा रहा है। नगर पालिकाओं की जमीनों का रेट आसमान छू रहा है। भू-माफिया किसानों की ऐसी जमीनों को खरीद रहे है, जहा पर नगर पालिकाओ की वेशकीमती जमीन है, उन जमीनों पर कब्जा कर प्लाटिंग के साथ बिक्री करना चाहते है। नगर पालिका अध्यक्षों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है, तो जिलाध्यक्ष पार्षदों को लामबंद कर नगर पालिका अध्यक्षों के खिलाफ फर्जी आरोप लगा कर शिकायत करा रहा है, अगर नगर पालिका अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत शीर्ष नेताओ से किए, तो जिलाध्यक्ष की कुर्सी भी खरते में पड़ सकती है।

[03/07, 9:27 pm] +91 99191 96696: *कृषक समृद्धि आयोग सदस्य ने वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र एवं साधन सहकारी समितियों का किया निरीक्षण*

*गौ-आश्रय स्थलों में पौधारोपण कराने के निर्देश साधन सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाय*

*कौशाम्बी।* सदस्य, कृषक समृद्धि आयोग कुलजीत सिंह ने वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र गिरधपुरगढ़ी, साधन सहकारी समिति-अम्बाई बुजुर्ग, अलीपुरजीता, दरियापुरजीता एवं सैनी का निरीक्षण किया।

सदस्य, कृषक समृद्धि आयोग ने वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान गायों को गुड़ खिलाकर गो-पूजन तथा पौधारोपण किया। उन्हांने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या एवं भूसा-चारा की उपलब्धता आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गौशाला में पर्याप्त भूसा-चारा की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाय। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थलों में पौधारोपण कराया जाय।

सदस्य ने साधन सहकारी समिति-अम्बाई बुजुर्ग, अलीपुरजीता, दरियापुरजीता एवं सैनी के निरीक्षण के दौरान ए-आर-कोआपरेटिव से खाद-यूरिया एवं डी0ए0पी0 की उपलब्धता आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि समितियों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाय, ताकि किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 सागर, जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम एवं जिला उद्यान अधिकारी अवधेश मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[03/07, 9:27 pm] +91 99191 96696: *शीघ्र आलू की निकासी करे कृषक*

*कौशाम्बी।* कृषि अधिकारियों ने समस्त कृषकों आलू उत्पादकों को सूचित किया है कि आलू का बाजार भाव थोक मण्डी में काफी अच्छा चल रहा है, जोकि वर्तमान में लगभग 2200 रूपये रूपये प्रति कुन्तल है। आने वाले कुछ सप्ताह में अन्य प्रदेषों जनपदो से आलू मण्डियों में आने लगेगा, जिससे बाजार भाव गिरने की सम्भावना बनी रहेगी। जनपद के शीतगृह स्वामियों को निर्देषित किया गया है कि आलू भण्डारणकर्ता कृषको को आलू निकासी के लिए प्रोत्साहित करे, जिससे किसानों को उनकी भण्डारित उपज का अच्छा बाजार भाव प्राप्त हो सके। साथ ही कृषकों के मध्य आलू की खेती के प्रति रूझाान बढ़े एव जनपद के आलू के क्षेत्रफल में गुणात्मक वृद्धि होने की प्रबल सम्भावना बनी रहे। जनपद में बारह शीतगृह है, जिनकी कुल भण्डारण क्षमता 105646.30 मिट्रिक टन है। जिसमें वर्तमान वर्ष में कुल भण्डारित आलू 68801.34 मिट्रिक टन है। जिसमें से 13072.25 मिट्रिक टन आलू की निकासी कृषकों द्वारा की जा चुकी है। अतः कृषकों को यथाषीघ्र आलू निकासी करनी चाहिए।

[03/07, 9:27 pm] +91 99191 96696: *बी0ई0ओ0 कार्ययोजना एवं रणनीति बनाकर अपने ब्लॉक को बनाये निपुण-जिलाधिकारी*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी ने आधार प्रमाणीकरण/डीबीटी प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान कहा कि लम्बित प्रकरणों का सत्यापन कराया जाय। उन्हांने निपुण भारत की समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद कौशाम्बी छोटा जनपद है, विद्यालयां की संख्या भी कम है, यह हमारे लिए एक सुनहरा अवसर है कि हम अपने जनपद को निपुण बनायें। इसके लिए सम्बन्धितों के साथ बैठक कर कार्ययोजना एवं रणनीति बनाकर कार्य किया जाय, जिससे हम अपने ब्लॉक एवं जनपद को निपुण बना सकें। अध्यापकों के विरूद्ध अनावश्यक कार्यवाही न किया जाय। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाय, कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। खण्ड शिक्षाधिकारी विद्यालयों का भ्रमण करते रहें, विशेषकर सर्वप्रथम संघर्षशील वाले विद्यालयों, उसके बाद मध्यम विद्यालयों एवं अन्त में सक्षम विद्यालयां का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 से कहा कि विद्यालयों में कोई भी कमी रह गई है तो उसे दूर करा लिया जाय। विद्यालयों को शत-प्रतिशत संतृप्त किया जाय। उन्होंने खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि भ्रमण कर विद्यालयों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर लिया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चे जर्जर भवनां में न बैठें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजीकरण से छूटे हुए निजी विद्यालयों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाय तथा आरटीई एक्ट के अन्तर्गत 25 प्रतिशत बच्चें का प्रवेश इन विद्यालयां में कराया जाय। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित है, यह सुनिश्चित किया जाय कि स्मार्ट क्लास क्रियाशील रहें। अध्यापक टैबलेट का उपयोग करें एवं दीक्षा ऐप को भी ओपेन करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि रोस्टर बनाकर गॉव की साफ-सफाई करायी जाय। विद्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। रोस्टर को प्रदर्शित भी किया जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि आकांक्षी ब्लॉक के इंडीकेटर्स/योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[03/07, 9:27 pm] +91 99191 96696: *कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की डीएम ने की समीक्षा*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, आबकारी एवं परिवहन आदि विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दियें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि फरियादियों/शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार किया जाय, उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाय। क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओ का समाधान किया जाय। पारदर्शी तरीके से सभी अधिकारी कार्य करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धारा-24 के मामलों को जल्दी-जल्दी निस्तारित किया जाय। अभियान चलाकर सरकारी जमीन-तालाब/चारागाह आदि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाय, यह सुनिश्चत किया जाय कि सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण न होने पाये, अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना/दैवी आपदा के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित किया जाय इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीगण अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.