March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी29जुलाई25*प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखना मनुष्य का मानवीय कर्तव्य*

कौशांबी29जुलाई25*प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखना मनुष्य का मानवीय कर्तव्य*

कौशांबी29जुलाई25*प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखना मनुष्य का मानवीय कर्तव्य*

*कौशांबी* कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक एक वृहद कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण केंद्र पर किया जा रहा है जिसके क्रम में आज जन शिक्षण संस्थान कौशांबी द्वारा मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्राकृति प्रकृति से नाता जोड़ने ,प्रकृति के समीप होने, प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए संस्थान के अध्यक्ष देशराज जायसवाल ने लोगों को सम्मान रूप में एक-एक पौधे देकर प्रतिभागियों के मान सम्मान को बढ़ाया कार्यक्रम के संबंध में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए देशराज जायसवाल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखना मनुष्य का मानवीय कर्तव्य है समाज में रहने वाले हर मनुष्य को इस बात का आभास होना चाहिए कि वर्तमान में प्रकृति के साथ जो जो व्यवहार हो रहा है कहीं से भी ठीक नहीं है। हमारे लिए प्रकृति हर संभव प्यार, दुलार, सहयोग देती है बावजूद हम उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं जो गलत है समाज का हर वर्ग हर व्यक्ति अपने कुछ लाभ के सामने अमूल्य प्रकृति के सौंदर्य को नष्ट कर रहा है जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है जिसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है इस बात को ध्यान में रखने के लिए प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त अधिकारी मौजूद रहे, कार्यक्रम में निदेशक विजेंद्र मिश्रा ,कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सतीश,दुर्गेश शुक्ला, फील्ड कोऑर्डिनेटर राजू शुक्ला, पूजा ,करिश्मा ,नेहा ज्योति, माला एवं 25 प्रतिभागी उपस्थित रहे।