कौशांबी01जनवरी25*राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष बने अरविंद केसरवानी*
*गौरव केसरवानी मोनू बने युवा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक आयोजित*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी के मूरतगंज कस्बे में नव वर्ष के प्रथम दिन बुधवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक अरविंद केसरवानी के अध्यक्षता में आयोजित की गई है जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई और उसके समाधान के लिए सुझाव मांगे गए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कौशाम्बी में गठन पर राष्ट्रीय मंत्री ने जिले के सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति में माल्यार्पण कर नव सृजित पद सौंपा,इस कार्यक्रम में एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा,पितंबर लाल केसरवानी,विवेक केसरवानी,सुरेश अग्रवाल,उपांशु केसरवानी धर्मेंद्र केसरवानी,रमन केसरवानी सहित जिले भर के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे इस मौके पर कार्यक्रम के प्रदेश अध्यक्ष कुसुम केसरवानी ने कहा कि जब किसी व्यापारी की जरूरत होगी उसकी मदद की जाएगी उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने कहा कि हमारा संगठन 7 प्रदेशों में चल रहा है और बहुत जल्द उत्तर प्रदेश में संगठन को सक्रिय किया जाएगा उन्होंने कहा कि हम लोग ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हैं विशिष्ट अतीत की उपस्थिति में व्यापार मंडल का गठन हुआ है नव निर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि वा अन्य लोगों को माल्यार्पण कर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है
जिले के व्यापारियों की प्रदेश एक राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ने में लिए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का कौशाम्बी में गठन किया गया है,राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कौशाम्बी जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी को बनाया गया है वही गौरव केसरवानी मोनू को युवा व्यापार संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।संगठन के राष्ट्रीय मंत्री ओंकार नाथ केसरवानी ने अरविंद केसरवानी को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया वही गौरव केसरवानी मोनू को युवा व्यापार संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है।महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा केसरवानी ने भरवारी कस्बे की ज्योति केसरवानी को प्रदेश की महामंत्री घोषित किया अभिजीत केसरवानी को प्रदेश में मंत्री का पद भार सौंपा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा, विशिष्ट अतिथि संगठन के राष्ट्रीय मंत्री ओंकार नाथ केसरवानी एवं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा केसरवानी एवं पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल शामिल हुए।इस मौके पर ओंकार केशरवानी राष्ट्रीय मंत्री विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल नगर पालिका भरवारी अध्यक्ष कविता पासी अरविंद केसरवानी रमेश केशरवानी अजुहा गौरव केशरवानी जिलाध्यक्ष युवा व्यापार मंडल सुरेश अग्रवाल शिवम केशरी राकेश अरोड़ा सुशील आस्था शंकर लाल अग्रहरी शाहिद भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने घोषणा की है कि इस संगठन में किसी भी व्यापारी से कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा,उन्होंने बताया कि अझुवा व्यापार मंडल की पूरी टीम आज से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के साथ है उन्होंने पुराने संगठन से किनारा कर लिया है,उन्होंने बताया कि जनपद में अभी लगभग 100 लोगों को जोड़कर इस संगठन का गठन कर इसकी शुरुवात की गई है,इसके बाद सभी नगरों एवं प्रमुख कस्बों में भी इसका विस्तार किया जाएगा राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने कहा कि हमारी लड़ाई वर्तमान समय में आनलाइन व्यापार से है,हम इसके लिए बड़ी स्तर पर लड़ाई लड़ रहे है,आप लोगो का साथ मिला है अब इस लड़ाई को आगे बहुत बल मिलेगा उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है,व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर हम अपने साथ है और इसकी लड़ाई प्रदेश और देश स्तर पर लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि अन्य एक्ट की तरह व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी एक्ट भी बनाया जाए।
More Stories
लखनऊ1जुलाई2025*बीएसपी सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ1जुलाई25* पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*
लखनऊ1जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*