March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 3 मई 2023* यूपी आजतक न्यूज़ एजेंसी से कौशांबी की खास खबरें

कौशांबी 3 मई 2023* यूपी आजतक न्यूज़ एजेंसी से कौशांबी की खास खबरें

[03/05, 7:40 pm] +91 96215 15636: *दलित महिला की जमीन में अधिक जमीन कब्जा कर रहे हैं दबंग*

*जमीन खरीदने के बाद दबंगों ने अभी तक नहीं दिया पूरी रकम*

*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीलातारा मजरा बलीपुर टाटा में सुनीता देवी पत्नी राम प्रकाश गौतम ने कुछ समय पहले तीन लाख रुपए में अपनी एक बिस्वा जमीन बेची थी लेकिन उन्हें पूरी रकम नहीं मिली थी दो लाख रुपए उनकी लड़की की शादी में जमीन खरीदारों ने दिया एक लाख रुपए अभी भी बकाया है जमीन खरीदने के बाद दूसरी तरफ की कीमती जमीन पर खरीद दारो ने खरीदी जमीन से अधिक जमीन जबरिया कब्जा करना शुरू कर दिया हैं जब महिला ने मना किया तो उसके साथ गाली गलौज कर जबरिया कब्जा किया जा रहा है

दलित महिला से जमीन खरीदने के बाद रकम बकाया करने के बाद भी दबंग विधवा की जमीन में अधिक जमीन जबरन कब्जा करने में जुटे हैं महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके पति ने अपने पड़ोस के रहने वाले संतोष कुमार रैदास पुत्र बृजलाल को अपनी एक बिस्वा जमीन तीन लाख रुपए में बिक्री की थी लेकिन पूरी रकम नहीं मिली थी जमीन बिक्री के समय तय हुआ था कि जमीन से दक्षिण की तरफ जमीन देंगे बताया जाता है कि जमीन बिक्री की रकम भी पूरी नहीं दी गई है एक लाख रुपए बकाया मांगने पर खरीददार द्वारा गाली गलौज किया जाता है पीड़ित महिला का कहना है कि दबंग एक लाख रुपए ना देने के बाद भी खरीदी जमीन से डेढ़ गुना जमीन प्राथमिक विद्यालय के उत्तर रोड पर जमीन जबरन कब्जा करने पर लगे हैं जमीन में जबरिया कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है मना करने पर गाली गलौज मारपीट की धमकी दी जा रही है जमीन की बिक्री करने वाला व्यक्ति भट्टे में मजदूरी करता है उसकी पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र दे कर अवैध कब्जे पर रोक लगाने की मांग की है

[03/05, 8:05 pm] +91 96215 15636: *कलेक्ट्रेट से आवास तक प्रति दिन दौड़ता है अतिरिक्त सूचना अधिकारी का सरकारी वाहन*

*शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए मिलने वाले ईंधन के खर्चे से 2 वर्षों से लगातार आवास जाने की प्रथा में अभी तक नहीं लग सकी रोक*

*कौशाम्बी* जिले में तैनात अतिरिक्त सूचना अधिकारी सरकारी वाहन का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं जिससे शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार में ग्रहण लग गया है ड्यूटी के दौरान शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सरकारी वाहन का प्रयोग करने के बजाय वह प्रतिदिन कार्यालय से अपने आवास जाने में बेखौफ तरीके से सरकारी वाहन का प्रयोग कर रहे हैं जबकि शासन ने इनकी तैनाती कौशांबी में इस उम्मीद से की है कि यह सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार आम जनमानस के बीच करेंगे लेकिन अतिरिक्त सूचना अधिकारी द्वारा शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार नहीं किया जाता है केवल जिला अधिकारी की मीटिंग में बैठकर बैठक की खबर व्हाट्सएप ग्रुप और मेल के माध्यम से समाचार पत्र कार्यालयों को भेज दी जाती है जबकि इनकी मूल जिम्मेदारी शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है अपनी जिम्मेदारी भूल चुके अतिरिक्त सूचना अधिकारी को उनकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन द्वारा याद दिलाए जाने की जरूरत है योगी सरकार की सख्ती के बाद भी शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार में अतिरिक्त सूचना अधिकारी लगातार लापरवाह बने हुए हैं जो बड़ा गंभीर प्रश्न है

अतिरिक्त सूचना अधिकारी कौशांबी रवि जायसवाल द्वारा शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार के लिए मिलने वाले ईंधन के खर्चे से 2 वर्षों से लगातार आवास जाने की प्रथा के चलते शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार ठीक से नहीं हो पा रहा है लेकिन अतिरिक्त सूचना अधिकारी के सरकारी वाहन से अपने आवास जाने की प्रथा पर अभी तक रोक नहीं लग सकी है अतिरिक्त सूचना अधिकारी द्वारा सरकारी वाहन का दुरुपयोग कर सरकारी वाहन को निजी प्रयोग में प्रतिदिन लाए जाने के चलते जहां शासन पर डीजल पेट्रोल ईंधन के खर्च का बोझ बढ़ रहा है वही आवास आने जाने में वाहन के उपकरण भी समय से पहले खराब हो रहे हैं अतिरिक्त्त सूचना अधिकारी द्वारा प्रतिदिन सरकारी वाहन से आवास जाने से सरकारी वाहन खटारा हो रहा है जो बड़ा गंभीर बिंदु है लेकिन अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवि जायसवाल द्वारा गलत तरीके से सरकारी वाहन के प्रयोग किए जाने के मामले को अभी तक जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेकर सरकारी वाहन के आवास जाने के मामले को संज्ञान लेकर अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवि जायसवाल की नकेल नहीं कसी है जिससे यह बेखौफ तरीके से सरकारी वाहन का प्रयोग निजी कार्य हेतु कर रहे है प्रतिदिन अफसरों के तर्ज पर सरकारी वाहन को लेकर आवास चले जाने के अतिरिक्त सूचना अधिकारी अभ्यस्त हो चुके हैं अतिरिक्त सूचना अधिकारी का यह कारनामा बेहद गंभीर है और इस पर शासन स्तर से जांच हुई तो अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवि जायसवाल की मुसीबत बढ़ना तय हैं पत्रकार संगठन ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिरिक्त सूचना अधिकारी के कारनामे की जांच करा कर इन्हें दंडित किए जाने की मांग की है

 

Taza Khabar