June 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 24 मार्च* यूपी आजतक न्यूज़ कौशांबी की खास खबरें

कौशांबी 24 मार्च* यूपी आजतक न्यूज़ कौशांबी की खास खबरें

[24/03, 6:00 pm] +91 96216 39625: *तीन अभियुक्तों को 07-07 वर्ष कारावास की सजा*

*कौशाम्बी।**थाना सैनी अंतर्गत 13/08/2005 को वादी राजाराम यादव पुत्र नन्हू लाल निवासी मिसनहाई नजरा सिराथू थाना सैनी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे पुत्र सुरेन्द्र कुमार को हैण्ड पम्प की नाली साफ करते समय अभियुक्तगणों द्वारा लाठी – डण्डा व ईट से मारपीट की गयी थी जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों श्यामलाल यादव पुत्र शिवदयाल सन्तोष कुमार यादव पुत्र श्यामलाल व सूरज भान पुत्र श्यामलाल निवासीगण मिसनहाई मजरा सिराथू थाना सैनी को न्यायालय एडीजे 01 द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के क्रम में प्रभावी पैरवी कराते हुए मानिटरिंग सेल के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को 07-07 वर्ष कारावास तथा 10 हजार 500 रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर 03 माह 10 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गयी।

[24/03, 6:01 pm] +91 99191 96696: *प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार प्रभारी मंत्री का जनपद भ्रमण 25 मार्च को*

*कौशाम्बी।* प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार/प्रभारी मंत्री सुरेश राही दिनांक 25.03.2023 को मध्यान्ह 12 बजे काॅशीराम गेस्ट हाउस, मंझनपुर पहुॅचेंगेे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री मध्यान्ह 12ः30 बजे उदयन सभागार में उ0प्र0 सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं प्रेस वार्ता करेंगे।राज्यमंत्री अपरान्ह 01 बजे सम्राट उदयन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक करने के पश्चात अपरान्ह 2ः30 बजे चिकित्सालय,आलू क्रय केन्द्र व गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे तथा अपरान्ह 3ः30 बजे उदयन सभागार में विकास सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। राज्यमंत्री सायं 4ः30 बजे जनपद में किसी एक स्थान का निरीक्षण करने के पश्चात सायं 5ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

[24/03, 6:22 pm] +91 96216 39625: *30 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में विभिन्न थानों द्वारा कुल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित थानो पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय कर दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना संदीपनघाट पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रामचन्द्र यादव पुत्र शिवचरन निवासी महगांव थाना संदीपनघाट को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।

इसी प्रकार थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रामसुरेमन पुत्र स्व० शिवमोहन निवासी सरीफपुर थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।

 

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.