कोराव प्रयागराज05दिसम्बर*समाजवादियों ने मासिक बैठक कर दी बधाई,संघर्षों की पहचान है नरेंद्र सिंह– राजेश पांडेय
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी कार्यालय कोरांव में मासिक बैठक कर मतदाता सूची बढ़ाने व संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई तथा कर्मठ एवं संघर्षशील नेता नरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत करने के बाद जहां एक तरफ प्रयागराज का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी में मिला वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई पूरे जिले में बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा वही आज कोरांव कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर खुशी का इजहार करते हुए छोटे लोहिया के शिष्य कहे जाने वाले कोरांव क्षेत्र को समाजवादी संघर्षों से लोहिया के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने वाले प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी बधाई के दौरान जिला सचिव समाजवादी पार्टी राजेश पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी में नरेंद्र सिंह की पहचान एक संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में की जाती है उन्होंने हम सभी कार्यकर्ताओं का सदा उत्साहवर्धन किया तथा लोहिया के सिद्धांतों को जन जन तक अपने संघर्षों के दम पर पहुंचाने का काम किया इसलिए यूं कहें कि संघर्ष ही उनकी पहचान है वही राधे राधेश्याम यादव ने प्रदेश सचिव को लोहिया का दूसरा रूप बताते हुए केंद्रीय संगठन तथा प्रदेश के संगठन का आभार व्यक्त किया वरिष्ठ सपा नेता उमाशंकर पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा संचालन पवन सिंह ने किया जिसमें प्रमूख रूप से प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष रामानुजन यादव बिधान सभा उपाध्यक्ष कमलेश यादव मो सफात राम अभिलाष पूर्व विधायक रामकृपाल कोल के प्रतिनिधि नंन्दलाल कोल झल्लू कोल कमला गौतम हरीप्रसाद पाल कमलेश शूक्ला राममणी गूप्ता नौसाद अन्सारी लाल जी पाल धनगर शिवदानी पाल गामा सिंह शहादत अली ओम सहाय सफात अली विद्याकान्त कोल रामानूज यादव शीलवंत यादव भोला पटेल पवन सोनकर अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

More Stories
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*
कानपुर देहात 03 मार्च 2026*डीएम की अध्यक्षता में 04 मार्च को तहसील अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*