कानपूर नगर २१ मार्च २६ * फर्जी लूट की घटना का अनावरण-थाना रायपुरवा
कानपूर नगर *दिनांक 20.03.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे थाना सीसामऊ पर अन्तिम सोनी निवासी मेरठ द्वारा सूचना दी गई कि रेलवे स्टेशन से उतरकर टेंपो में बैठने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ लूटपाट की गई, जिसमें नकद धनराशि व जेवरात लूट लिए गए तथा उसके साथ मारपीट भी की गई। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
🔹 जांच में -वादी द्वारा अपने बयान में लगभग ₹30,00,000 नकद एवं ₹8,00,000 के जेवर लूटे जाने की बात कही गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस, साइबर, स्वाट टीम एवं थाना रायपुरवा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान वादी द्वारा बताए गए घटनास्थल एवं वास्तविक लोकेशन में अंतर पाया गया, जिसमें तकनीकी साक्ष्यों के अनुसार उसकी लोकेशन पनकी पड़ाव क्षेत्र में प्राप्त हुई।
🔹 गहन पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी द्वारा पूरी लूट की घटना झूठी गढ़ी गई थी। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह एक महिला को प्रभावित करने एवं उससे आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से इस प्रकार की फर्जी कहानी तैयार कर रहा था।
🔹 गिरफ्तारी व आपराधिक पृष्ठभूमि – उपरोक्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त अन्तिम सोनी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त मेरठ में सुनार की दुकान संचालित करता है तथा प्रारंभिक जांच में इसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी/ठगी से संबंधित प्रकरण प्रकाश में आए हैं, जिनमें पीतल पर सोने की परत चढ़ाकर लोगों को ठगना एवं इंदौर में फर्जी जेवर गिरवी रखकर ऋण लेकर फरार होना शामिल है। पूरी घटना असत्य पाई गई, जिसे अभियुक्त द्वारा निजी स्वार्थ एवं ठगी के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया था।

More Stories
वाराणसी घटना: गाजीपुर के मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा
मथुरा 21 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप