Breaking News kanpur
कानपूर नगर १२ फरवरी २६ * नशे का आदि रईसजादे की ठाठ बाठ कोर्ट परिसर में भी दिखी
कानपूर नगर *शहर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लेते हुए तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे और मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिवम कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे उसके आवास से दबोच लिया।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को गुप्त स्थान पर मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले ड्राइवर मोहन द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर खुद को चालक बताने से केस में नया मोड़ आया था, लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर शिवम को ही चालक बताते हुए शिकंजा कस दिया।
पुलिस की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि हादसे के वक्त गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था और मोहन मुकदमे में आरोपी नहीं है।
वहीं पीड़ित मो. तौफीक और मोहन के बीच हुए कथित समझौते को कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन अभियोजन पक्ष ने इसे खारिज करते हुए कहा कि नामजद आरोपी शिवम के खिलाफ ही विवेचना चल रही है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
कोर्ट ने मोहन के सरेंडर प्रार्थना पत्र को भी खारिज कर दिया, जिससे पूरे मामले में पुलिस की भूमिका और जांच प्रक्रिया पर सवाल और गहरे हो गए हैं।

More Stories
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले जंतर मंत्र पर पर प्रदर्शन किया गया।
अयोध्या १२ फरवरी २५ *रुदौली बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
पंजाब १२ फरवरी २६ * मुख्यामंत्री भगवंत मान ने वकीलों से किया व्यापक संवाद