कानपूर नगर 26जनवरी*नौबस्ता थाना पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस हुआ सफ़ल,, बचाई खाकी की शान
कानपूर नगर * जहां एक तरफ़ कई थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री व मादक पदार्थ बिक्री पर की गई अनदेखी तो वहीं नौबस्ता थाना पुलिस प्रशासन ने खाकी का बढ़ाया मान,शातिर को किया गिरफ्तार
नौबस्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार,कानपुर नगर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार पर नौबस्ता थाना पुलिस ने किया सख़्त प्रहार।
थाना नवाबस्ता कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति व अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मादक पदार्थ व नक़दी बरामद की गई है। आरोपी पर पहले से ही आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी और अपराधों में सक्रिय था।नौबस्ता पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
नौबस्ता थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब से लेकर मादक पदार्थ, अपराध और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* मदरसा के नाम पर बड़ा खेल: हेड मौलवी की साजिश से कस्बा में तनाव
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* केंद्रीय 2026 की बजट में आम आदमी गयब, बुजुर्गों को कोई राहत नहीं*इन्तेखाब आलम*
अयोध्या१ फ़रवरी २६**अधिवक्ता की जोरदार बहस के दौरान कोर्ट ने अपहरण एवं दुराचार के आरोपीगण को किया बा इज्जत बरी*