कानपुर31अक्टूबर23*शहर के नामी बिल्डर्स और स्कूल की मनमानी ने तीर्थनगरी बिठूर को जाने वाली सड़क को सीवर के पानी की झील में बदला
——————————————————————-
रामायण काल की पौराणिक स्मृतियों को संजोए हुए तीर्थनगरी बिठूर में न केवल कानपुर बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग आते-जाते हैं ! कल्याणपुर से बिठूर के बीच मुख्य मार्ग पर शहर के कई बड़े स्कूल और बिल्डरों के प्रोजेक्ट स्थित हैं ! एक नाला जो सड़क के किनारे स्थित था , उसे चिंटल्स स्कूल और उसके बगल में स्थित बिल्डरों ने अपनी योजनाओं को लाते समय मिट्टी से भराव करके बन्द कर दिया था ! इसकी वजह से इन योजनाओं में सीवरेज निकासी की व्यवस्था सही नहीं है !
दीपावली का त्योहार नजदीक है और कल्याणपुर से बिठूर जाने वाले मार्ग पर सिंहपुर तिराहे से पहले सीवर का इतना पानी भरा है कि बिना उसमें डूबे तीर्थनगरी की यात्रा संभव नहीं है ! प्रशासन से अनुरोध है कि दीपावली से पहले इस समस्या का निदान करने का कष्ट करें !
एक वरिष्ठ नागरिक
रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट
सिंहपुर , कानपुर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*