*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
कानपुर28जुलाई23*माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार सिंह-II द्वारा दिए गए मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई 2023 को भास्कर इंटर कॉलेज तहसील नर्वल कानपुर नगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में मैं शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर, उरुषा हबीब जेल विजिटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर, अमिताभ सिंह पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉक्टर हिमानी सचान, डॉक्टर पूनम गुप्ता, अतुल हर्ष नयाब तहसीलदार नर्वल, लाल सिंह राजपूत प्रधानाचार्य भास्कर इंटर कॉलेज, साधना देवी अध्यापिका, आभा रावत अध्यापिका उपस्थित रही।
उक्त शिविर में उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग का महत्व व कार्यशैली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभी गुप्ता द्वारा बताया गया महिलाएं आज भी बड़ी संख्या में घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। महिला हर जगह पीड़ित बनकर ही रह जाती है, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज ना उठाने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आर्थिक रूप से किसी ना किसी के ऊपर निर्भर रहना और सब कुछ छिन जाने का डर होता है, महिलाओं के भरण पोषण अधिनियम, विवाह अधिनियम एवं महिलाओं के संपत्ति में अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। उरुषा हबीब जेल विजिटर द्वारा पारिवारिक मामलों, पुलिस अभिरक्षा में महिलाओं के अधिकार, अमिताभ सिंह चौहान पैनल अधिवक्ता द्वारा सिविल वादों, अपराधिक वादों व पोक्सो एक्ट, नायाब तहसीलदार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिलाओं को तहसील स्तर पर मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ व महिलाओं को उनके हित एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह भी बताया गया कि एन आई एक्ट 138 के वादों के निस्तारण हेतु 12 अगस्त 2023 को जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*