February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर21जून2023*महिला मंडल व पेंशनर समाज पनकी ने संयुक्त रूप से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

कानपुर21जून2023*महिला मंडल व पेंशनर समाज पनकी ने संयुक्त रूप से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

कानपुर21जून2023*महिला मंडल व पेंशनर समाज पनकी ने संयुक्त रूप से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*
पनकी के स्वराज नगर में स्थित दुर्गा पूजा पार्क में आज पनकी महिला मंडल व पेंशनर समाज पनकी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास किया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
*कानपुर*: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है । योग हमारे भारत की पहचान है ।जो कई सदियों से भारत में किया जाता है । भारत की पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला है । और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया है ।आपको बताते चलें साल 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी ने भारतीय योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की मांग रखी थी । और 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।इसके बाद हर साल 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है यह 9 वां योग दिवस मनाया गया है ।
वही आज इस मौके पर पनकी महिला मंडल व पेंशनर समाज ने दुर्गा पूजा पार्क में क्षेत्रीय लोगों के साथ योग का अभ्यास किया गया । पनकी पेंशनर समाज के अध्यक्ष साहबदीन यादव व व्यापारी नेता पुष्पेंद्र जयसवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से आए योग शिक्षकों ने योग करने से मानव जीवन में प्रभाव क्या पड़ता है। इसके फायदे बताए । वहीं उन्होंने बताया कि योग हमारे लिए हर तरह से आवश्यक है यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है योग के माध्यम से आत्मिक संतुष्टि,शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति प्राप्त होती है जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त तथा हर दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है वही पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा प्राचीन जीवन पद्धति लिए योग आज के परिवेश में हमारे जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं आज के प्रदूषित वातावरण में योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपने साथ बच्चों को भी योग दिवस को सिखाया गया ।अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया
इस कार्यक्रम में बीके माथुर, वीके तिवारी,एसपी सक्सेना, शिवम त्रिपाठी,एस के गुप्ता,आरबी यादव, बीआर प्रसाद, कुशाग्र कोहली, अश्वनी पाल, शालिनी त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे