February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर17अगस्त23*जिला गंगा समिति तथा गंगा प्रदूषण एवं जल नगम के कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।

कानपुर17अगस्त23*जिला गंगा समिति तथा गंगा प्रदूषण एवं जल नगम के कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।

जिलाधिकारी अपडेट 17 अक्टूबर 2023 कानपुर नगर।

कानपुर17अगस्त23*जिला गंगा समिति तथा गंगा प्रदूषण एवं जल नगम के कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति तथा गंगा प्रदूषण एवं जल नगम के कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए :-

◆ गंगा ग्रामों में गंगा ग्राम सेवा समिति के गठन की वास्तविक स्थिति एवं घाटों की स्वच्छता व कच्चे व पक्की घाटों में सफाई हेतु लगाए गए कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कार्य की समीक्षा करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए।

◆ जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाते हुए अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम अयोजित किए जाए।
◆ गंगा प्रदूषण नियंत्रण समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि गंगा बैराज पर स्थिति मैगी पॉइंट से होने वाले गंगा प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन,जिला गंगा समिति के सदस्यों एवं अन्य स्वयंसेवी की सहभागी संस्थाओं की मदद से तय अंतराल में प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

◆ सिंचाई विभाग द्वारा नदी तट पर नो डेवलेपमेंट जोन में स्थापित किये गये पिलर्स की जी0आई0एस0 मैपिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

◆ जाजमऊ में निर्माणाधीन 20 एम0एल0डी0 सी0ई0टी0पी0 की पाइप लाइन डालने का कार्य (जाजमऊ नई चंुगी से पुरानी चुंगी तक) खुदाई एवं पाइप लाइन डालने का कार्य सौन्दर्यीकरण से पूर्व कर लिया जाए।

◆ जाजमऊ के ग्रामीण क्षेत्र में इरीगेशन चैनल में जगह-जगह गेट्स लगाने के लिए कानपुर नगर निगम को निर्देश दिये गये।

◆ नगर निगम को साॅलिड वेस्ट को नहर से एकत्रित करने हेतु नयी तकनीकें अपनाने के लिए निर्देशित किया गया।
◆ क्षेत्रीय अधिकारी, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कानपुर को सी0एस0पी0एस0 का औचक निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया।

◆ भगवत दास गुप्ता धाट नाले के ओवरफ्लो की समस्या का निदान हेतुउत्तर प्रदेश जल निगम नगरी के परियोजना प्रबंधकके विरुद्ध रोष व्यक्त किया गया कि कि उनके द्वारा अभी तक जल निगम ग्रामीण व मेट्रो के अधिकारियो साथ बैठक कर समस्या का निदान हेतु प्रयास नहीं किया गया |

◆ डब्का नाला, गोलाघाट नाला, रानी घाट नाला, सत्ती चौरा नाला के संबंध में जल निगम के ग्रामीण के परियोजना प्रबंधक को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए की नमामि गंगे से नालों को टैपिंग व्यवस्था, पंपिंग स्टेशन व राइजिंग मैन संबंधी प्रस्ताव भेजने के उपरांत कानपुर शहर में कोई भी नाला बिना टैपिग का नहीं रहेगा |

बैठक में वन विभाग,खाद एवं रसद, गंगा टास्क फोर्स, सिंचाई विभाग,जल विभाग, कृषि विभाग,गंगा विचार मंच आदि के सदस्य उपस्थित रहे।

Taza Khabar