जिलाधिकारी अपडेट 16 सितम्बर, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर16सितम्बर23*समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0* की अध्यक्षता में बिल्हौर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए 04 प्रकरणों में समाधान दिवस के पश्चात टीमों को तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर भेजा।
*समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए:-*
• समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की मूल प्राथमिकता है, जिसके आधार पर प्राप्त समस्त प्रकार की शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
• समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु 04 प्रकरणों की आज ही जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
• उप जिलाधिकारी बिल्हौर को निर्देशित किया गया कि आगामी तहसील दिवसों से पर्याप्त मानव एवं आई टी संसाधन सुनिश्चित किया जाए ताकि समाधान दिवस में प्राप्त शिक़ायतो को साथ ही साथ आई0जी0आर0 एस0 पोर्टल पर दर्ज कराया जाए जिससे सम्बन्धित शिकायत कर्ता को तत्काल की गई शिकायत की सूचना उसके घर पहुचने तक आई जी आर एस का रिफ्रेन्श नम्बर कुछ समय मे ही सम्बन्धित के मोबाईल नम्बर पर पहुच सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी श्रीमती रश्मि लम्बा, तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया