*कानपुर नगर, दिनांक 16 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर16सितम्बर23*आयुष्मान भवः नाम के एक अभियान का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आलोक रंजन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये जनसमुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओ के बारें में जागरूकता बढाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः नाम के एक अभियान का संचालन किया जा रहा है। उक्त अभियान का शुभारम्भ माननीया राष्ट्रपति महोदया द्वारा दिनांक 13 सितम्बर, 2023 को किया जा चुका है तथा जनपद कानपुर नगर में श्री सत्यदेव पचौरी जी, मा० सांसद जी के द्वारा यू०एच०एम० चिकित्सालय, कानपुर नगर में किया गया। उक्त अभियान के 05 प्रमुख घटक है। जिसमें निम्नलिखित गतिविधियाँ संचालित की जानी है ।
*◆ सेवा पखवाडा, (17 सितम्बर, 2023 से 02 अक्टूबर, 2023)*
आयुष्मान भवः के अन्तर्गत जनपद की प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई में स्वच्छता अभियान, राजकीय एवं प्राइवेट ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा और अंगदान का संकल्प लिया जायेगा ।
*◆ आयुष्मान आपके द्वार 3.0, (17 सितम्बर, 2023 से)*
17 सितम्बर, 2023 से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत स्व पंजीकरण का उपयोग कर कार्ड का निर्माण, एफएलडब्लू, उचित मूल्य की दुकानों पर कार्ड का निर्माण, एजेसियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकताओं आदि का उपयोग करके कार्ड का निर्माण, घर-घर ई केवाईसी और कार्ड की डिलीवरी का लाभ पात्र व्यक्ति को दिया जायेगा।
*◆ आयुष्मान मेला,*
प्रत्येक शनिवार (दिनांक 23 सितम्बर, 2023 एवं दिनांक 30 सितम्बर, 2023) को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा। मेले में मरीजों की स्क्रीनिंग, दवाओं का वितरण, टेली परामर्श के साथ रक्तचाप, मधुमेह और तीन सामान्य कैंसर यानी मुंह, स्तर और गर्भाशय ग्रीवा जैसी बीमारियों के लिये जनसंख्या आधारित स्क्रीनिंग, नियमित टीकाकरण, पीएम जेएसवाई से उपचारित लाभार्थियों का फालो अप की भी सुविधा दी जायेगी।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक रविवार (दिनांक 17 सितम्बर, 2023, दिनांक 24 सितम्बर, 2023 एवं 01 सितम्बर, 2023) को पी०एच०सी०/सीएचसी (ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी आयुष्मान मेले का आयोजन कराया जायेगा। जिसमें मेडिकल कालेज द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध कराये जायेगे।
*◆ आयुष्मान सभा (02 अक्टूबर, 2023)*
02 अक्टूबर, 2023 को आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा, उक्त सभा में आयुष्मान कार्ड का वितरण एवं प्रदर्शन, एन0सी0डी0 टी0बी0 और सिकल सेल रोग, संचारी सेवाओं के बारे में जागरुक बढ़ाने और आभा आईडी के निर्माण की सुविधा के लिये विशेष स्वास्थ्य वार्ता का भी आयोजन किया जाना है।
*◆ आयुष्मान ग्राम पंचायत / आयुष्मान नगरीय वार्ड आदि है।*
जिन ग्राम सभाओ एवं नगरीय वार्डाे का मार्च, 2024 तक शतप्रतिशत आयुष्मान लाभार्थियो के कार्ड बन जायेगे तथा अन्य सेवाओ से सन्तृप्त कर दिया जायेगा। उन्हें आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान नगरीय वार्ड पुरस्कार प्रदान दिया जायेगा।
——————–

More Stories
पूर्णिया बिहार10मार्च26* पुलिस अधीक्षक जनता दरबार में आम जनों की फ़रियाद सुनी और कार्रवाई का दिया आदेश
भागलपुर १० मार्च २६ * हबीबपुर व मधुसूदनपुर थानों में नए थानाध्यक्षों ने संभाला पदभार
भागलपुर१० मार्च २६ * तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज़, बिहुला-विषहरी नाटक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध