कानपुर13जुलाई23*कांवड़ियों की सुरक्षा को बदला गया कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात*
-सावन माह के लिए भारी वाहनों के यातायात व्यवस्था में किया गया बड़ा बदलाव
-रामादेवी से लखनऊ एवं गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन चलेगे बदले रूट पर
– इमरजेंसी वाहनों(एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड/आवश्यक सेवाओं एवं सप्लाई से जुड़े वाहन) पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।
कानपुर। सावन में चल रही कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कानपुर लखनऊ मार्ग के यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। अब कानपुर से लखनऊ व गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन फतेहपुर की तरह घूमकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर की तरफ जा सकेंगे।
इस वर्ष श्रावण मास के दौरान माह जुलाई में पड़ने वाले सोमवार कमशः दिनांक 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई तथा माह अगस्त में पड़ने वाले सोमवार क्रमशः 07, 14, 21 एवं 28 अगस्त एवं श्रावण मास के मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि के दिनांक 15/16.07.23 को मनाये जाने के अवसर पर अन्य जनपदों से श्रद्धालुओं के विभिन्न स्थानों से गंगा नदी से जल लाकर शिवालयों / मंदिरों में जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना की जानी है।
इस आयोजन जनपद अयोध्या से नया घाट ( सरयू नदी) से जल लेकर लगभग 5 लाख श्रद्धालु 75 किमी की यात्रा करके जनपद बस्ती में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित भदेश्वनाथ मन्दिर में जल चढ़ाने आते हैं। जनपद बस्ती से अयोध्या जाने वाले कांवरियों का लगभग 85-90 किमी का मार्ग 36-48 घंटों तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन से प्रतिबन्धित रहता है। इन परिस्थितियों में दिनांक 12.07.23 से 18.07.23 तक भारी वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
य़ह किया गया है परिवर्तन
12.07.23 बुधवार रात्रि 12 बजे से 18.07.23 (मंगलवार) अपरान्ह 2-00 बजे तक डायवर्जन किया गया है ताकि पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की यातायात सम्बंधी समस्या उत्पन्न न हो सके।
1- आगरा से गोरखपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को भोगनीपुर से घाटमपुर होते हुए चौडगरा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।
2- चौडगरा से आने वाले भारी वाहन जिन्हें कानपुर नगर होते हुए लखनऊ एवं गोरखपुर की ओर जाना है उन्हें रायबरेली से जगदीशपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर एवं लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।
3-कानपुर देहात की तरफ से आने वाले वाहन कानपुर से फतेहपुर हसनगंज थाना से पहले गंगासोपुल थाना सरेनी रायबरेली लालगंज कस्बा से गुरूबक्सगंज बछरावां शिवगढ़ होते हुए हैडरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर जा सकते हैं।
4-आयोजन के दौरान यदि कोई वाहन इसके बीच में किसी स्थान पर जाने के लिए पर्याप्त प्रमाण देगा तो उसे जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी
5- इमरजेंसी वाहनों(एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड/आवश्यक सेवाओं एवं सप्लाई से जुड़े वाहन) पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 35 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर