जिलाधिकारी अपडेट 11 अप्रैल 2023 कानपुर नगर।
कानपुर11अप्रैल*नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम,तथा डीएम ने मतगणना स्थल एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष/ पारदर्शी रूप से संपादित कराने के सम्बन्ध में नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 एवं पुलिस कमिश्नर श्री बी0पी0 जोगदण्ड द्वारा संयुक्त रूप से से किया गया।
निरीक्षण के दौरान एडिशनल सीपी श्री आनंद प्रकाश तिवारी,
डीसीपी ट्रैफिक श्रीमती रवीना त्यागी ,अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व श्री राजेश कुमार ,अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी , एआरटीओ मंडी सचिव आदि अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए :-
◆ मंडी सचिव द्वारा मतगणना स्थल के लिए चबूतरे एवं स्ट्रांग रूम के लिए प्रयोग होने वाली दुकानों का अधिग्रहण समय से करना सुनिश्चित करें।
◆ लोक निर्माण विभाग द्वारा सम्पूर्ण मंडी स्थल का ब्लू प्रिंट बनाते हुए समस्त आवश्यक कार्यो को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
◆ लोक निर्माण विभाग द्वारा स्ट्रांग रूम में प्रयोग हेतु दुकानों को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तैयार कराना सुनिश्चित किया जाए ।
◆ संपूर्ण मंडी स्थल में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराते हुए साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित किया जाए ।
◆ परिवहन द्वारा वाहन व्यवस्था के संबंध में समुचित तैयारी एआरटीओ द्वारा समयबद्ध रूप से किया जाए।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*
मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*