*कानपुर नगर, दिनांक 09 अगस्त, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर09अगस्त23*कृषक गोष्ठी का आयोजन10 अगस्त को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक कानपुर नगर चौधरी अरूण कुमार ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर के निर्देशानुसार कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन दिनांक 10 अगस्त, 2023 को लाल बहादुर शास्त्री सभागार, प्रसार निदेशालय, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में प्रातः 11ः00 बजे से किया जा रहा है। गोष्ठी में कृषि तथा कृषि से सम्बन्धित विभागों में कृषक लाभार्थीपरक योजनाओं में देय अनुदान के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदीय अधिकारियों द्वारा गोष्ठी में आये हुये कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापरक निराकरण किया जायेगा तथा सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रदर्शनियों/स्टालों के माध्यम से विभागों में संचालित योजनाओं यथा प्राकृतिक खेती, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना आदि के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी उपलबध करायी जायेगी।
उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों से अनुरोध किया है कि दिनांक 10 अगस्त, 2023 (दिन गुरूवार) को प्रातः 10ः00 बजे से लाल बहादुर शास्त्री सभागार, प्रसार निदेशालय, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित होने वाली “जनपदीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी” में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
—————–

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*