कानपुर07दिसम्बर23*कानपुर ग्रामीण के बरीपाल मंडल के कुरसेड़ा ग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन
कानपुर ग्रामीण के बरीपाल मंडल के कुरसेड़ा ग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन पर आज आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी भाई-बहनों से संवाद किया।
इस कार्यक्रम में खेती के विकास सुनिश्चित करने की दिशा में ‘ड्रोन योजना’ के तहत खेत में ड्रोन द्वारा उर्वरक छिड़काव का भी प्रयोग दिखाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ और ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने जा रहीं इन सौगातों के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बहन स्वप्निल वरुण, ग्राम प्रधान अंजू देवी व आदित्य पाल एवं जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
सतना १० फ़रवरी २६ * सतना में दर्दनाक सड़क हादसा, भैंसों से लदे कंटेनर और तेज रफ्तार ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत
सुल्तानपुर १० फ़रवरी २६ * संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम,बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी ज्योति की शादी
नई दिल्ली 10 फरवरी 2026 मंगलवार*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल