कानपुर07अप्रैल*टैरिफ प्रस्ताव मांगने और यूपी में बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में सपा का विरोध
विद्युत नियामक आयोग द्वारा टैरिफ प्रस्ताव मांगने और यूपी में बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में
समाजवादी व्यापार सभा कानपुर के पदाधिकारियों ने केस्को मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन के बाद सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने घोषणा करी थी की शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 6 रुपये प्रति यूनिट से घटकर 3 रुपये प्रति यूनिट व फिक्स चार्ज 130 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर से घटकर 65 रुपये होगा। हैरानी की बात है की चुनाव के बाद अचानक दरें कम करने की जगह विद्युत नियामक आयोग ने स्लैबवार टैरिफ प्रस्ताव मांगकर सरकार की नीयत उजागर कर दी। जिसके तहत वादा खिलाफी करते हुए योगी सरकार बिजली की दरें घटाने की जगह बढ़ाने की कार्यवाही को औपचारिक सजावट दे रही है। प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी व्यापार सभा ने मांग रखी की योगी सरकार अभी से स्पष्ट रूप से विद्युत नियामक आयोग द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के जवाब में स्पष्ट कर दे की किसी तरह की दर बढ़ौतरी नहीं होगी और उल्टा दरें कम की जाएंगी।अगर भाजपा की सरकार जनता से ज़रा भी ईमानदार है तो चुनाव पूर्व वादे अनुसार और मौजूदा महँगाई व समस्याओं को देखते हुए बिजली की दरें कम करने की कार्यवाही करे। अगर बिजली की दरें बढ़ाई जाती हैं तो समाजवादी व्यापार सभा इसका पुरजोर विरोध करेगी और सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।
बाईट- अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश महासचिव, समाजवादी व्यापार सभा

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 मार्च 26*लेशी सिंह ने ब्रजेश ऑटोमोबाइल की नवीन शाखा का किया उद्घाटन
दिल्ली1मार्च 26*विनोद तकियावाला को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए किया गया सम्मानित
अयोध्या 01 मार्च 26*घायल शिव नारायण तिवारी से मिले रुश्दी मियां, आर्थिक सहयोग देकर बढ़ाया हौसला