February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर06जून2023*यूपीआजतक न्यूज़ से खास ख़बरे

कानपुर06जून2023*यूपीआजतक न्यूज़ से खास ख़बरे

कानपुर06जून2023*यूपीआजतक न्यूज़ से खास ख़बरे

*कानपुर नगर, दिनांक 06 जून, 2023 (सू0/वि0)*
जिला समाज कल्याण अधिकारी डा० प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 19 मई, 2023 को मा० राज्य मंत्री (स्वत्रंत प्रभार) समाज कल्याण की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागीय शासनादेशों के क्रम में व्यापक प्रचार प्रसार करायें एवं ट्रान्सजेण्डर व्यक्तियों हेतु भारत सरकार द्वारा विकसित पोर्टल transgender.dosje.gov.in/admin तैयार किया गया है जिस पर नियमावली तथा टी0जी0 कार्ड (ट्रान्सजेण्डर कार्ड) हेतु ऑनलाइन आवेदन आदि की व्यवस्था/सुविधा/मार्गनिर्देशन उपलब्ध है। ऐसे समुदाय पीड़ित जेण्डर योजनान्तर्गत लाभ लेना चाहते है। वो किसी भी साइबर कैफे से अपना आवेदन कर सकते है। ऐसे समुदाय के व्यक्तियों की सुनवाई हेतु शासन द्वारा बोर्ड का गठन किया गया है। योजनान्तर्गत पात्र ऐसे समुदाय के व्यक्ति जिस क्षेत्र में निवास करते है। वहाँ उनको हाउस टैक्स, जल कर, बिजली आदि के भार से माफ करने के साथ उस स्थान पर नाली, खड़ंजा पानी, बिजली, सड़क एवं शौचालय आदि की सुविधा दिये जाने का प्राविधान किया गया है। जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट एवं महानिदेशक के प्रभार में ट्रान्सजेण्डर सुरक्षा सेल भी गठित है जिसमें वह अपनी समस्यों की शिकायत दर्ज करा सकते है।
उन्होंनं ट्रान्सजेण्डर कार्ड बनने के उपरान्त मिलने वाले लाभ के बारे में बताया कि बृद्धावस्था पेंशन का लाभ, छात्रवृत्ति सम्बन्धी लाभ, शिक्षा सम्बन्धी लाभ, आवास सम्बन्धी लाभ, स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं का लाभ, आयुष्मान योजना का लाभ सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में लाभ के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में भी लाभ मिलता है।
———————–

*कानपुर नगर, दिनांक 06 जून, 2023 (सू0/वि0)*
प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र कानपुर, श्री पवन कुमार ने बताया कि राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, 110/25-26, द्वितीय तल, नेहरू नगर, 80 फीट रोड, कानपुर नगर पर संचालित एक वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा कोर्स-कैनिंग एवं खाद्य संरक्षण, बेकरी एण्ड कन्फेक्शनरी व कुकरी (पाक कला) सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं, जिसमे शौक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण, प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 18 से 25 वर्ष है। आवेदन पत्र प्राप्त व जमा करने की अन्तिम तिथि 26 जून, 2023 है। प्रवेश के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
———————-

*◆ जिला योजना समिति के सदस्य के लिए निर्वाचन की नोटिस का प्रपत्र*

*कानपुर नगर, दिनांक 06 जून, 2023 (सू0/वि0)*

जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (जि0यो0स0) श्री विशाख जी ने बताया कि जनपद कानपुर नगर में नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका परिषद घाटमपुर/बिल्हौर एवं नगर पंचायत बिठूर/शिवराजपुर) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निम्नानुसार निर्धारित संख्या में सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है, जिसके अन्तर्गत अनारक्षित वर्ग-06, महिला-05, अनुसूचित जाति-02, अनुसूचित जाति महिला-02, अन्य पिछड़ा वर्ग-03, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला-03 है।
अतः मैं विशाख जी., जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) कानपुर नगर उक्त निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी एतदद्वार निम्नलिखित सार्वजनिक नोटिस देता हूँः-
◆नाम निर्देशन पत्र जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति)/सहायक रिटर्निग आफिसर को न्यायालय कक्ष जिला मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर में दिनॉक 17 जून, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक दिये जा सकते हैं।
◆ नाम निर्देशन पत्रों की जॉच का काम न्यायालय कक्ष जिला मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर में दिनॉक 17 जून, 2023 को अपरान्ह 4ः00 बजे प्रारम्भ होगा।
◆ यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहता है तो वह दिनॉक 21 जून, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर वापस ले सकता है।
◆ यदि निर्वाचन में मतदान आवश्यक हो तो मतदान दिनाँक 25 जून, 2023 को पूर्वान्ह 8ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे के प्रमिला सभागार, नगर निगम मोतीझील, कानपुर नगर में होगा।
◆ मतगणना दिनॉक 25 जून, 2023 को अपरान्ह 3ः00 बजे से प्रमिला सभागार, नगर निगम मोतीझील, कानपुर नगर में प्रारम्भ की जायेगी।
*टिप्पणीः-* नाम-निर्देशन पत्र के प्रपत्र-2 दिनॉक 10 जून, 2023 से 17 जून, 2023 तक पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।
——————

*◆ दिव्यांगजन बनवाये दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू०डी०आई०डी० कार्ड*

*कानपुर नगर, दिनांक 06 जून, 2023 (सू0/वि0)*
विनय उत्तम जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया है कि दिव्यांगजन के दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू०डी०आई०डी० कार्ड सप्ताह मे दो दिवस यथा सोमवार को मा० कांशीराम चिकित्सालय, रामादेवी परिसर तथा प्रत्येक बृहस्पतिवार को उर्सला चिकित्सालय परिसर परेड मे दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जा रहा हैं। ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू०डी०आई०डी० कार्ड निर्गत हो सके तथा जनपद के दिव्यांगजन विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हो सके उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि यू०डी०आई०डी कार्ड धारक परिवाहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा का लाभ लें सकतें है ।
उन्होंने दिव्यांगजन से अपेक्षा की है कि दिव्यांगजन के दिव्यांगकता प्रमाण पत्र/यू०डी०आई०डी० कार्ड बनाये जाने हेतु वेबसाईट swavlambancard.gov.in पर आनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदक को हार्डकापी लेकर स्वयं सप्ताह मे दो दिवस सोमवार को मा० कांशीराम चिकित्सालय रामादेवी परिसर अथवा बृहस्पतिवार को उर्सला चिकित्सालय परिसर मे दिव्यांग मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ताकि नवीन दिव्यांगजन प्रमाण पत्र/यू०डी०आई०डी० कार्ड निर्गत किया जा सके ।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु दिव्यांगजन किसी भी कार्यदिवस में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा 0512-2984802 नम्बर पर सम्पर्क कर सकतें हैं।
————————-

Taza Khabar