*कानपुर नगर, दिनांक 04 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर04सितम्बर23*निष्प्रयोज्य सामानों व सार्वजनिक नीलामी दिनांक 13 सितम्बर, 2023 को अपरान्ह 03ः00 बजे की जायेगी
अपर आयुक्त (प्रशासन)/नीलामी अधिकारी, कानपुर मण्डल, कानपुर बृज किशोर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मण्डलायुक्त कार्यालय, कानपुर के निष्प्रयोज्य सामानों व सार्वजनिक नीलामी दिनांक 13 सितम्बर, 2023 को अपरान्ह 03ः00 बजे स्वदेशी हाऊस, सिविल लाईन्स, कानपुर स्थित आयुक्त कार्यालय में की जायेगी। इच्छुक बोलीदाता निष्प्रयोज्य सामानों को किसी भी कार्य दिवस में देख सकते है। सभी निष्प्रयोज्य सामान मण्डलायुक्त कार्यालय में उपलब्ध है तथा जो जिस स्थिति में है, उसी स्थिति में नीलाम किया जायेगा। इच्छुक बोलीदाता नीलामी में समय से भाग लेना सुनिश्चित करें। नीलामी बोली को बिना कोई कारण बताये अस्वीकृत करने का अधिकार नीलामी अधिकारी का होगा। नीलामी समाप्ति होने पर नीलामी की पूर्ण धनराशि उसी दिन जमा करना अनिवार्य होगा।
———————

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*