कानपुर03मई23*वार्ड 53 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सुनीता दुबे के कार्यालय का पनकी मंदिर के मुख्य बालक दास ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक।
*कानपुर* : कानपुरनगर निगम के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने अपने कार्यालय का शुभारंभ कर अपने वार्ड की जनता से जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लेकर समर्थन मांग रहे हैं। और अपने क्षेत्र के मुद्दे की प्राथमिकताएं बता रहे हैं। वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पनकी सरायमीता वार्ड 53 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सुनीता दुबे ने कछुआ तालाब के पास अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पनकी मंदिर के मुख्य बालक दासने फीता काटकर किया।
राजनीतिक पार्टियों के पार्षद प्रत्याशी ने अपने अपने नामांकन कराए हैं वही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत का फैसला अपने पक्ष में करने के लिए नामांकन कराया है। वार्ड 53 पनकी सरायमीता की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सुनीता दुबे ने पनकी के डी ब्लॉक में अपने कार्यालय का उद्घाटन करवाया हैं। इस मौके पर क्षेत्र की जनता एवं पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर के सेवकों ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर जीत सुनिश्चित कराने का वादा किया गया । निकाय चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह प्रचार प्रसार प्रत्याशी कर रहे हैं उसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता दुबे जिनका चुनाव चिन्ह डमरु है उन्होंने सुनीता दुबे को विजयी बनाने के लिए लोगों का आशीर्वाद लिया। वहीं कार्यालय के उद्घाटन के बाद में जनसंपर्क किया गया जहां भरपूर समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा अगर हम जीत जाएंगे तो हम क्षेत्र की सारी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे साथ ही महिलाओं से संबंधित सामान्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारित कराने का वादा किया गया । निरंतर क्षेत्र में जनसंपर्क करने में लगे उनके पुत्र दीपक दुबे का साथ देने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने भरपूर समर्थन दिलाने का आश्वासन दिया गया सुनीता दुबे ने अपने कार्यालय उद्घाटन में आए क्षेत्रीय लोगों का एवं पनकी मंदिर के उपस्थित कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपराधियों में हड़कंप, पूर्णिया छोड़ने पर मजबूर*
लखनऊ 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैक पर *आज का राशिफल*