कानपुर03जुलाई2023*अब रामादेवी चौराहे का होगा सम्पूर्ण विकास।*
कानपुर नगर से सुनील त्रिपाठी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
आज मण्डलायुक्त, कानपुर लोकेश एम0 ने सायं 5.30 बजे सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ रामादेवी चौराहे का निरीक्षण किया।
*निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सभी सम्बन्धित विभागों को विभागवार काम बताते हुए समय सीमा निर्धारित की, जिनके मुख्य बिन्दु इस प्रकार है:-*
*1- नगर निगमः*
क) नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग के सहयोग से रामादेवी चौराहे से सभी अवैध अतिक्रमणकर्ता को हटाया जाये और पुनः अतिक्रमण न होने दिया जाए।
ख) सम्पूर्ण चौराहे परिसर से गन्दगी को दैनिक रूप से साफ कराया जाए।
ग) लखनऊ-इटावा फ्लाई ओवर के नीचे की छत को ब्राइट रंगों से कलर कराकर उनमें उच्च गुणवत्ता की प्रकाश व्यवस्था की जाए।
*2- केस्कोः*
क) मुख्य अभियंता केस्कों को निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग/यातायात निरीक्षक के सहयोग से रामादेवी चौराहे की चारो दिशाओं पर किस चौड़ाई की स्लिप रोड विकसित की जानी है, उसके हिसाब से मार्ग पर पड़ रहे खम्भों को 20 जुलाई तक शिफ्ट कराकर उन्हें चालू कराने को कहा।
*3- एन0एच0ए0आई0ः*
क) लखनऊ से इटावा की ओर जाने वाले ड्रेनेज जो सक्रिय नहीं है और बेकार पड़ा हुआ है, को तोड़ कर विकसित करने की औपचारिक अनुमति नगर निगम को देने को कहा।
ख) इसी मार्ग पर आगे फ्लाई ओवर के नीचे कुछ फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर उसमें अपना सामान रखा हुआ है। इसे त्वरित रूप से हटवाते हुए यहां प्लाण्टेशन कराने व इसके चारो ओर के मार्ग को तत्काल रूप से ब्लैक टॉप कराने के निर्देश दिये गये।
ग) चौराहे पर लखनऊ से इटावा की ओर एक सर्विस रोड की अत्यन्त आवश्यकता है, इसके लिए एन0एच0ए0आई0 द्वारा प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। आयुक्त ने इसे जल्द से जल्द शुरू कराने को कहा।
घ) इटावा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित ड्रेनेज सिस्टम कई जगहों से क्षतिग्रस्त है और इसमें अत्यन्त मलवा भरा हुआ है जिस कारण पानी का समुचित निकास नहीं हो पा रहा है। इस पर परियोजना निदेशक को इसे तत्काल साफ कराने तथा इस डेªेनेज को री-डेवलेप कराने के निर्देश दिये।
च) परियोजना निदेशक, एन0एच0ए0आई0, कानपुर को रामादेवी चौराहे के चारो ओर स्लिप रोड विकसित करने के निर्देश दिये गये।
छ) इसके साथ ही इस फ्लाई ओवर के नीचे का मीडियन और उसकी रेलिंग काफी चौड़ी है, जिसे कम कर मार्ग को कुछ चौड़ा किया जा सकता है। इस पर आयुक्त ने परियोजना निदेशक को इसकी चौड़ाई कम कराकर रेलिंग अन्दर कराने को कहा, ताकि मार्ग को कुछ चौड़ा किया जा सके।
*4- डी0एफ0ओ0ः*
क) रामादेवी चौराहे पर चारो दिशाओं में स्लिप रोड बनाये जाने हेतु मार्ग पर पड़ रहे पेड़ो को अन्यत्र शिफ्ट कराने और उचित जगह पर प्लाण्टेशन कराने को कहा। इसके लिए नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा एक प्रपोजल लेटर डी0एफ0ओ0 को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
*5-* उपरोक्त कार्यों की आयुक्त द्वारा प्रतिदिन मानिटरिंग की जायेगी। इसके लिए आयुक्त ने “रामादेवी चौराहा ट्रीटमेंट” के लिए एक डेडीकेटेड वाट्सअप गु्रप बनाया। इस पर सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा दैनिक रूप से आयुक्त को प्रातः 10 बजे अद्यतन रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।
*………………..*
More Stories
हरदोई27जून25* पुलिस अधीक्षक ने की अपराध गोष्ठी: 26 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित,
अयोध्या27जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या27जून25*लाभांश प्राप्त न होने पर रुदौली कोटेदार संघ ने दिया मांगपत्र