जिलाधिकारी अपडेट 3 अगस्त 2023 कानपुर नगर।
कानपुर03अगस्त2023*जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आज सर्किट हाउस परिसर में निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आज सर्किट हाउस परिसर में निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया गया। उक्त नीवन भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग के भवन खंड द्वारा कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं, केस्को के अधिशासी अभियंता एवं अन्य उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए:-
• निर्माणाधीन नीवन भवन का कार्य युद्ध स्तर पर कराते हुए पूर्ण किया जाए। इस हेतु शिफ्टवार पर्याप्त मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
• निर्माणाधीन स्थल पर निर्माण सामग्री की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए, ताकि सामग्री के अभाव में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।
• निर्माणाधीन नवीन भवन का सिविल कार्य को प्रत्येक दशा में 2 माह में पूर्ण कर लिया जाए।
• निर्माणाधीन नवीन भवन में आंतरिक साज-सज्जा हेतु विभागीय स्तर से धनावंटन हेतु अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग के स्तर से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि सिविल कार्य के पूर्ण होने के उपरांत यथाशीघ्र भवन के अवशेष कार्य को पूर्ण किया जा सके।
• निर्माणाधीन नवीन भवन से सर्किट हाउस के मुख्य द्वार तक के लिए डेडीकेटेड मार्ग के निर्माण के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
• अधिशासी अभियंता, केस्को को निर्देशित किया गया कि कि निर्माणाधीन नवीन भवन में विद्युत व्यवस्था हेतु अंडरग्राउंड केबल बिछाने एवं यूटिलिटी सिफ्टिंग आदि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही को शीघ्रताशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।
• निर्माणाधीन भवन के अंदर प्रस्तावित 200 व्यक्तियों की क्षमता वाले बैठक कक्ष के लिए आवश्यक साउंड/कान्फ्रेसिंग सिस्टम इत्यादि का स्पेसीफिकेशन शीघ्र निर्धारित कराकर शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता(विद्युत यांत्रिक खंड) लोक निर्माण विभाग को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता, केस्को एवं अधिशासी अभियंता(विद्युत यांत्रिक खंड) लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!