February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर6फरवरी26*कालपी रोड पनकी रेलवे ओवर ब्रिज सड़क में गड्ढे और उखड़ी गिट्टी लोगों की मुसीबत व जान का खतरा ।*

कानपुर नगर6फरवरी26*कालपी रोड पनकी रेलवे ओवर ब्रिज सड़क में गड्ढे और उखड़ी गिट्टी लोगों की मुसीबत व जान का खतरा ।*

कानपुर नगर6फरवरी26*कालपी रोड पनकी रेलवे ओवर ब्रिज सड़क में गड्ढे और उखड़ी गिट्टी लोगों की मुसीबत व जान का खतरा ।*

कानपुर महानगर पनकी भाटिया होटल के आगे बने रेलवे ओवर ब्रिज की सड़क पर बने गड्ढे वह उखड़ी गिट्टी के कारण दो पहिया वाहन सवार लोगों के लिए आवागमन में मुसीबत बनी हुई है और गड्ढे होने की वजह से एक्सीडेंट भी कई बार हो चुका है और हादसे भी हो जाते हैं

कानपुर नगर से कालपी को जोड़ने वाली सड़क पनकी भाटिया होटल के पास से बहुत ही बाईपास की और जाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज बनी सड़क पूरी तरह गड्ढा युक्त हो चुकी है फिर भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व नगर निगमके अधिकारियों के द्वारा इस सड़क को .बनाने व सही करने के लिए कोई आवश्यकता नहीं समझ रहे हैं जिस कारण से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो जाने के बाद अधिकारियों का ध्यान आकर्षण होगा तब तक किसी गरीब या अन्य के लोग के परिवार का जान का खतरा बन जाएगा आप जैसे ही पुल पर चढ़ते हैं तो पूरी सड़क उखड़ चुकी है सड़क पर गिट्टी फैली पड़ी है सड़क पर मौरंग पड़ी हुई है और यदि पनकी की ओर उतरेंगे तो भी पूरी सड़क टूटी हुई पड़ी है कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है जैसे ही कोई घटना होती है उसी समय अधिकारी घटना में लीपा पोती करके और जांच का हवाला देकर घटना होने से इनकार जांच के नाम पर हर घटना को दबा दिया जाता है राहगीरों को इस सड़क से गड्ढे में होते हुए निकालना पड़ता है पिछले माह में एक दंपति एक बाइक से जा रहा था गड्ढे में बाइक का पहिया आने से महिला गिर गई थी और पीछे से आ रही गाड़ी ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही मौत हो गई थी सड़क पर गड्ढे की वजह आए दिन हादसे होते हैं लेकिन सब कुछ वैसे ही वैसे बना हुआ है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर सड़क बनाने का बजट नहीं है पुल बनाने का बजट नहीं है तो उच्च अधिकारी इस सड़क में पैच वर्क एवं मरम्मत कर गड्ढे को हटाया जा सकते हैं और टूटी पड़ी सड़क पर गिट्टी को सही किया जा सकता है उत्तर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं कानपुर के पी डब्ल्यूडी के अधिकारी और एन.एच.आई के उच्च अधिकारी का ध्यान कब तक जाता है सरकार की मंशा है कि आम नागरिक को होने वाली मुसीबतों पर तत्काल ध्यान देकर उनकी समस्या का समाधान कराया जाए

Taza Khabar