कानपुर नगर3जुलाई24*आगामी त्यौहार मुहर्रम के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजय दुल द्वारा मीटिंग की गयी।
आज दिनाँक 03.07.2024 को पुलिस उपायुक्त, पश्चिम श्री विजय ढुल के द्वारा आगामी त्यौहार मुहर्रम के सम्बन्ध में मुस्लिम धर्म गुरूओं व इमामों के साथ बैठक की गयी। समस्त संभ्रांत व्यक्तियों ताजियादारों, अलम जुलूसो के आयोजकों से पुरानी परम्पराओं का ही निर्वहन करने तथा कोई नई परम्परा नही अपनाने की अपील की गयी। साथ ही लोंगो को मोहर्रम के त्यौहार को सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा त्यौहार में होने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानो पर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन की मदद से सतर्क निगरानी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम जोन, समस्त थाना प्रभारी, नगर निगम, केस्को सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें⤵️
अयोध्या 25 मार्च 26*अयोध्या में BJP संगठन के भीतर गहरी चर्चा। माफिया को बनाया गया महानगर महामंत्री?*
जोधपुर 25 मार्च 26*प्राचीन धरोहर पुनरुद्धार के नाम पर तापी बावडी को उधेड़ दिया ज्ञापन शौप कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग