कानपुर विकास प्राधिकरण
कानपुर नगर30सितम्बर23*प्रवेश मार्गो के सौंदर्यीकरण हेतु डीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भ्रमण किया
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण श्री विशाख जी0 द्वारा कानपुर नगर के प्रवेश मार्गो के सौन्दर्यीकरण हेतु जाजमऊ पुरानी चुंगी से नई चुंगी एवं भौंती क्षेत्र से पनकी प्रवेश द्वार की ओर आने वाले क्षेत्रों का नगर आयुक्त, श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, एन0एच0ए0आई0, कानपुर स्मार्ट सिटी एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भ्रमण किया गया।
कानपुर नगर के प्रवेश मार्गो के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में जाजमऊ पुरानी चुंगी से नई चुंगी एवं भौंती क्षेत्र से पनकी प्रवेश द्वार की ओर आने वाले क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिये गये:-
ऽ जाजमऊ पुरानी चुंगी से नई चुंगी की ओर आने वाले मार्ग की दोनों तरफ निर्मित दुकानों/मकानों/टेनरीज़/होटल्स/स्कूल/बैंक इत्यादि सभी भवनों को पूर्व निर्धारित पैटर्न के अनुसार समान रंग में रंग-रोगन कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ऽ उक्त भवनों पर लगे हुये ग्रिल/गेट/नोटिस बोर्ड/डिस्प्ले बोर्ड इत्यादि को भी समरूपता की दृष्टिगत से एक रंग एवं एक साइज में बनाये जाने के निर्देश दिये गये।
ऽ जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष द्वारा समान रूप के कलर कोड को नियत समयावधि में लागू कराये जाने हेतु ए0सी0एम0 (प्रथम), आर0ओ0 (पी0सी0बी0), जोनल अधिकारी नगर निगम एवं के0डी0ए0 के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
ऽ जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त क्षेत्रों में सप्ताह में कम से कम दो बार विजिट कर कार्य की प्रगति से अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ऽ मार्ग में आने वाले बिजली के खम्भों को हटाये जाने हेतु केस्को के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शीघ्रातिशीघ्र मार्ग में आने वाले खम्भों की शिफ्टिंग क कार्य पूर्ण कराये।
ऽ जिलाधिकारी द्वारा ए0डी0एम0 सिटी को निर्देशित किया गया कि उक्त मार्ग में झूल रहे केबल तारों जिससे कि दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है, को हटाये जाने हेतु सम्बन्धित केबल आॅपरेटरों को नोटिस भेज कर शिफ्ट कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये।
ऽ जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष द्वारा भ्रमण के अगले चरण में झांसी-इटावा मार्ग से कानपुर नगर की ओर आने वाले प्रवेश मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को चैराहा एवं ओवरब्रिज पोर्शन में सौन्दर्यीकरण कराने के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशो के क्रम में अपेक्षित कार्य न कराये जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुये तत्काल नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कार्य प्रारम्भ कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ऽ क्षेत्र में डिवाइडर, टर्निंग प्वाइन्ट एवं रोड बाइडनिंग के कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने हेतु एन0एच0ए0आई0 को निर्देशित किया गया।
ऽ जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष द्वारा उक्त मार्ग में निर्मित स्टील अर्थारिटी आॅफ इण्डिया लि0 (सेल) फैक्ट्री के सामने वाले क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने एवं सेल की बाउण्ड्रीवाल को समान रंग में रंगे जाने हेतु सेल के अधिकारियों को नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
ऽ जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष द्वारा उक्त क्षेत्र में नगर निगम द्वारा हटाये गये अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र को फेंसिंग कराये जाने हेतु नगर आयुक्त एवं मार्ग में आने वाले बिजली के खम्भों के शिफ्टिंग हेतु केस्को के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ऽ झांसी-इटावा मार्ग से कानपुर की ओर आने वाले प्रवेश मार्ग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के क्षेत्र जो सेल की बाउण्ड्रीवाल से लगा हुआ है उस क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग में चलने वाले यात्रियों के सुविधा हेतु विकसित किये जाने हेतु जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण के अपर सचिव एवं मुख्य अभियन्ता को कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
(एस0बी0 राय)
जनसम्पर्क अधिकारी
More Stories
नई दिल्ली4अगस्त25*यूपी के 17 जिलों में बाढ़:बिहार में बिजली गिरने से 6 मौतें; देश में 12 साल बाद सामान्य से 4% ज्यादा बारिश हुई*
अलीगढ़4अगस्त25*पति का हाथ पैर बंधवाया। पेट फड़वा दिया। हत्या के बाद तेजाब से जलवा दिया*।
गोण्डा4अगस्त25*नहर में गिरी बोलेरो: 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर