कानपुर नगर28जनवरी25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अबतक की महत्वपूर्ण खबरें
[28/01, 8:26 pm] +91 70818 98620: *प्रेस नोट जनपद फतेहपुर*
*दिनांक 28.01.2025*
*थाना राधानगर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध फैक्ट्री मेड 01 अदद पिस्टल, 01 अदद रिवाल्वर, 02 अदद जिन्दा, 01 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद मोबाइल, एक अदद बेसबाल बैट व एटीएम कार्ड मय एक अदद वाहन निशान मैगनाइट के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
*संक्षिप्त विवरण-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना राधानगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 10/2025 धारा 85/351(2)/131 बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्त अतुल कुमार अवस्थी पुत्र स्व0 कला कृष्ण अवस्थी निवासी F2316 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल 7.65 MM (.32 बोर), एक अदद रिवाल्वर 7.65MM (.32 बोर ), 02 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 mm (.32 ) बोर व एक अदद खोका कारतूस 7.65 mm (.32 ) बोर तथा गाडी निशान मैगनाइट नं0- UP32ME8337 की तलाश ली गयी तो गाड़ी के डेस्क बोर्ड में 02 अदद मोबाइल इन्ड्राइड मोबाइल फोन व एक अदद ATM कार्ड कैनरा बैंक व एक अदद बेसबाल बैट सफेद धातु का बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/30 आर्म्स एक्ट बढोत्तरी कर वाहन कार को एमवी एक्ट में सीज करते हुए गिरफतार अभियुक्त अतुल कुमार उपरोक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*
1. अतुल कुमार अवस्थी पुत्र स्व0 कला कृष्ण अवस्थी निवासी F2316 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 01 अदद पिस्टल 7.65 mm (.32 ) बोर
2- 01 अदद रिवाल्वर 7.65 mm(.32 ) बोर
3- 02 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 mm (.32 ) बोर
4- 01 अदद खोका कारतूस 7.65 mm (.32 ) बोर
5- 02 अदद मोबाइल एन्ड्राइड़
6- एक अदद बेसबाल बैट व एटीएम कार्ड
7- एक अदद कार निशान मैगनाइट नं0- UP32ME8337
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 श्री अनमोल सिंह चौकी प्रभारी राधानगर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर
2. उ0नि0 प्रज्ज्वल उपाध्याय
3. म0उ0नि0 रिंकी वर्मा
4. का0 अजय सिंह
5. का0 राहुल सिंह
[28/01, 8:26 pm] +91 70818 98620: *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार*
*संक्षिप्त विवरण-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.01.2025 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त सनोज कन्जड़ पुत्र केशराज उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम छोटेलालपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर को एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनांक 28.01.2025 को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः–*
1. सनोज कन्जड़ पुत्र केशराज उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम छोटेलालपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर ।
*गिरफ्तार अभियक्त सनोज का अपराधिक इतिहास -*
I. मु0अ0सं0 27/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली फतेहपुर
II. मु0अ0सं0 154/24 धारा 120बी/366 भादवि थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर
*बरामदगी ….*
1. एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*गिरफ्तारी व बरादगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर।
2. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह
3. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार शुक्ला
4. हे0का0 कन्हैयालाल यादव
[28/01, 9:07 pm] +91 82185 65001: *90 करोड़ में बेच दी सहारा समूह की 1,000 करोड़ की 310 एकड़ जमीन, जांच के घेरे में संजय पाठक*
भोपाल। भोपाल, जबलपुर और कटनी में सहारा समूह की 310 एकड़ जमीन को औने-पौने दाम में बेचने के पहले समूह की तरफ से 10 से अधिक सब्सिडियरी कंपनियां बनाई गई थीं। इन्हें जमीन बेचने के लिए अधिकृत किया गया था। भाजपा विधायक संजय पाठक के स्वजन की हिस्सेदारी वाली दो कंपनियों को जमीन की रजिस्ट्री इन्हीं कंपनियों ने कराई थी। एक- एक रजिस्ट्री में विक्रेता के तौर पर 10 से अधिक कंपनियों के नाम हैं। अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) इन कंपनियों की भूमिका की जांच कर रहा है। इस मामले में जल्द ही एफआइआर भी हो सकती है।
*ईओडब्ल्यू कर रहा जांच*
ईओडब्ल्यू यह पता कर रहा है कि बिक्री से प्राप्त राशि किन खातों में जमा कराई गई। इसके बाद राशि कहां गई। कंपनियों को जमीन के विक्रय के लिए किसने अधिकृत किया था। जमीन बिक्री के लिए एक करोड़ रुपये ब्रोकरेज शुल्क की राशि किन खातों में गई। यह राशि किन-किन खातों में घूमी।
*कलेक्टर गाइडलाइन में नहीं बढ़े जमीन के रेट*
सहारा समूह की बेची गई कुल 310 एकड़ जमीन में से 110 एकड़ भोपाल में मक्सी गांव में है। सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र की जमीन के रेट कलेक्टर गाइड लाइन में कई वर्ष से नहीं बढ़े हैं। यह भी बड़ा सवाल है। एक पूर्व मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के दबाव के चलते जमीन के रेट नहीं बढ़ने की बात सामने आ रही है। इसका लाभ जमीन खरीदने वाले को मिला।
*हजार करोड़ की जमीन 90 करोड़ रुपये में बेची गई*
दूसरा, यह आवासीय जमीन थी जिसे कृषि भूमि बताकर बेचा गया। वर्तमान मूल्य के हिसाब से बेची गई 310 एकड़ जमीन की कीमत लगभग एक हजार करोड़ रुपये थी, जिसे 90 करोड़ रुपये में बेचा गया। इस तरह स्टांप और पंजीयन शुल्क के रूप में शासन को 90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
*सहारा सिटी बनाने के लिए खरीदी गई थी भूमि*
सहारा इंडिया रियल स्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग कार्पोरेशन इंवेस्टमेंट समूह द्वारा विभिन्न शहरों में निवेशकों से धन जुटाकर सहारा सिटी बनाने के उद्देश्य से भूमि खरीदी गई थी।सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार इस जमीन की बिक्री से मिली राशि सेबी के खाते में जमा कराना था, जिससे निवेशकों को राशि लौटाई जा सके, पर राशि सहारा इंडिया रियल स्टेट लिमिटेड, सहारा हाउसिंग इंवेस्टमेंट कार्पोरेशन एवं निजी शैल कंपनियों के खातों में जमा कराई गई।
[28/01, 9:12 pm] +91 82185 65001: *एमपी बोर्ड 10वीं – 12वीं परीक्षा में नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी तो फिर कैसी होगी आंसर शीट*
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार विद्यार्थियों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही पूरा प्रश्न पत्र हल करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी। अभी तक 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर बार कोड भी लगा रहेगा, जिससे इसके हेरफेर की संभावना नहीं रहेगी। विद्यार्थी को विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को माशिमं और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।
*उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी तो माना जाएगा नकल*
* इस साल दोनों कक्षाओं के 16.61 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा कार्य में करीब 45 हजार अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे।
* बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि सिलाई खुली हुई उत्तर पुस्तिका को नकल प्रकरण में दर्ज किया जाएगा बैठक में परीक्षा संबंधी जरूरी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
* नकल पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस बार प्रश्नपत्रों के बंडलों को थाना से निकालने और वितरित करने में कई सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
* अगर उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी, टूटी या कम पेज की पाई गई तो ऐसी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, बल्कि नकल का केस दर्ज होगा।
* परीक्षा के दौरान इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि उत्तरपुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी होने पर किसी भी विद्यार्थी को वितरित न की जाए।
[28/01, 9:18 pm] +91 75228 59004: 🅰️ब्रेकिंग न्यूज़
*अलीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है !!*
अलीगढ में आगजनी, 6 पुलिसकर्मी घायल,
अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर लोग
भड़के, मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची।
[28/01, 9:19 pm] +91 82185 65001: 🆕 उत्तराखंड ब्रेकिंग….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम पहुंचे। पीएम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं।
[28/01, 9:22 pm] +91 82185 65001: 🆕 उत्तराखंड ब्रेकिंग….
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम खिलाड़ियों के लिए भी ज्यादा से ज्यादा मौके बना रहे हैं ताकि वे अपने सामर्थ्यों को और निखार सकें। आज सालभर में कई टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। खेलों इंडिया सीरीज में कई सारे नए टूर्नामेंट जोड़े गए हैं। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की वजह से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है…
[28/01, 9:23 pm] +91 82185 65001: 🆕 प्रयागराज ब्रेकिंग….
मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर स्कूलों में अवकाश
जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर अवकाश
कक्षा-1 से 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयो में 28, 29 एवं 30 जनवरी 2025 को बंद
[28/01, 9:24 pm] +91 82185 65001: 🆕 सहारनपुर ब्रेकिंग….
नगर विधायक राजीव गुम्बर की मांग पर सहारनपुर को मिली कुम्भ स्पेशल ट्रेन…
प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में सहारनपुर से जाने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए विधायक राजीव गुम्बर द्वारा कुम्भ स्पेशल ट्रैन की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर से होकर निकलने वाली कुम्भ स्पेशल ट्रेन चलाई जाने को मंजूरी दी है।
विधायक राजीव गुम्बर ने बताया कि बड़ी संख्या में जनपदवासी दिव्य महाकुम्भ में जाना चाहते हैं जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा था व फोन पर वार्ता की थी जिसपर उन्होंने सहारनपुर से होकर प्रयागराज जाने वाली कुम्भ स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति दी है। यह ट्रेन 8 फरवरी को रात्रि 9 बजे सहारनपुर से चलेगी व 9 फरवरी को वहाँ से वापिस आएगी।
कुम्भ स्पेशल ट्रेन चलाई जाने के लिए विधायक राजीव गुम्बर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
[28/01, 9:37 pm] +91 82185 65001: *Love Marriage के 3 साल बाद पत्नी Boyfriend संग फरार, युवक फांसी पर लटका, सुसाइड नोट में सास और साले का भी जिक्र*
भोपाल। राजधानी में पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति ने फांसी लगा ली। तीन साल पहले ही उनकी लव मैरिज हुई थी। युवक अपने परिवार को छोड़कर पत्नी के साथ रहता था, लेकिन पत्नी का प्रेम प्रसंग किसी दूसरे पुरूष से शुरू हो गया और उसके साथ शादी कर ली। यह बात उसके पति के लिए किसी आघात से कम नहीं थी, वह अंदर ही अंदर टूट गया और करीब दो महीने तक डिप्रेशन से जूझने के बाद उसने आखिरकार रविवार को यह कदम उठा लिया। उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ भागने से पहले पति के खिलाफ झूठे पुलिस केस भी दर्ज करवाए थे, जिससे भी युवक प्रताड़ित था। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी, सास और साले को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी के हस्ताक्षर नहीं है। ऐसे में जांच के बाद ही प्रकरण किया जाएगा।
थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि 30 वर्षीय शुभम यादव जवाहर नगर, अवधपुरी में रहता था। वह पानी के टैंकर चलाता था। उसने करीब तीन साल पहले लता बोहने से लव मैरिज की थी। शादी माता पिता की इजाजत के बिना की और वह लता के साथ अलग रह रहा था। कुछ दिन बाद लता दूसरे लड़कों से दोस्ती करने लगी तो शुभम ने उसे टोका, जो लता को पसंद नहीं आया और वह उसे छोड़कर मायके चली और फिर शुभम के विरूद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज करवा दिए। कुछ ही दिनों बाद लता ने दूसरे प्रेमी से शादी कर ली।
इससे दुखी शुभम कई दिनों तक डिप्रेशन में रहा और रविवार रात को अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों की उसपर नजर पड़ी तो वे उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डाक्टर ने चेक करने पर शुभम को मृत घोषित कर दिया।
[28/01, 9:40 pm] +91 82185 65001: *MP Police को 20 साल बाद मिलेगा डिजिटल वायरलेस सेट, कॉलिंग और लोकेशन ट्रैकिंग की भी होगी सुविधा*
भोपाल। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उसे अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेडियो ट्रंकिंग सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। अब पुलिस कर्मियों को 800 मेगाहर्ट्ज वाले वायरलेस हैंडसेट सेट से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके स्थान पर वे ऐसा डिजिटल वायरलेस सेट उपयोग करेंगे, जिसकी कई विशेषताएं होंगी। एक तो उससे कालिंग सुविधा भी होगी और उनके माध्यम से पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। वहीं, उसकी फ्रीक्वेंसी को कोई भी मैच नहीं कर सकेगा। न्यूजीलैंड की एक कंपनी से ये वायरलेस सेट मंगाए जा रहे हैं। हालांकि पहले चरण में इसकी शुरुआत इंदौर से की जा चुकी है। दूसरे चरण में भोपाल को पुलिस मुख्यालय ये डिजिटल वायरलेस सेट उपलब्ध कराने जा रहा है।
*2005 के वायरलेस सेट पुलिस कर रही उपयोग*
वर्तमान में भोपाल पुलिस 2005 के वायरलेस सेट का उपयोग कर रही है, जिसमें बीते वर्षों में कमी खामियां सामने आई हैं, लेकिन अब नगरीय और ग्रामीण पुलिस नई तकनीक से लैस 350 नए डिजिटल वायरलेस सेट के साथ नजर आएगी। इससे पहले एक साल पहले इंदौर को यह सेट उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
*न्यूजीलैंड की एक टेक कंपनी कर रही तैयार*
रेडियो पुलिस के निरीक्षक मनोज बैंस ने बताया कि न्यूजीलैंड की एक टेक कंपनी ने वायरलेस के डिजिटल सेट तैयार किया है। अगले महीने से यह सेट भोपाल में पुलिसकर्मियों के हाथों में नजर आएंगे। 300 छोटे सेट पुलिसकर्मियों को आवंटित किए जाएंगे, जबकि 50 सेट डायल 100 वाहन में लगेंगे।
*कोई भी व्यक्ति मैच नहीं कर सकेगा फ्रीक्वेंसी*
पुलिस के पास वर्तमान में मौजूद हैंडसेट 800 मेगाहर्ट्ज पर काम करता है, जबकि नया वायरलेस हैंडसेट डिजिटल फ्रिक्वेंसी पर काम करेगा। फ्रीक्वेंसी को कोई भी व्यक्ति मैच नहीं कर सकेगा और सबसे खास बात सेट पर सुनने वाली आवाज पहले से और बेहतर होगी। इसका बैटरी बैकअप भी अच्छा होगा, जिससे पुलिस का संवाद भी पहले से बेहतर हो सकेगा। नए वायरलेस सेट सभी थानों के साथ कियोस्क अधिकारियों और बीट के जवानों समेत सभी डायल 100, चार्ली, बीट प्रभारी और ट्रैफिक स्टाफ को उपलब्ध कराए जाएंगे।
*2005 में मिला था मोटोरोला का वायरलेस सेट*
बता दें कि मौजूदा वायरलेस सेट की औसत उम्र 10 वर्ष है। 2005 में भोपाल पुलिस को मोबाइल कंपनी मोटोरोला द्वारा निर्मित वायरलेस सेट उपलब्ध करवाए गए थे। कंपनी ने 2015 तक कान्ट्रेक्ट के अनुसार इनका सर्विस मेंटनेंस किया था, उसी वर्ष उनका उपयोग बंद हो जाना था।
*इन नए वायरलेस सेटों की खूबियां*
वायरलेस सेट पर कालिंग सुविधा भी होगी।
पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है।
गुम हो जाने पर कंट्रोल रूम से ही डिसेबल हो जाएगा।
10 साल से बिना मेंटनेंस के चल रहे हैं मौजूदा सेट।
*एक वर्ष से इंदौर पुलिस कर रही है उपयोग*
एक वर्ष से नए सेट का इंदौर पुलिस उपयोग कर रही है। इंदौर पुलिस को भोपाल से पहले नए वायरलेस सेट दिए जा चुके हैं। वहीं, दूसरे चरण में भोपाल और तीसरे चरण में पुलिस मुख्यालय अन्य जिलों की पुलिस के लिए भी आधुनिक सेट उपलब्ध कराएगा।
*इन्होंने ने बताया*
राजधानी होने के चलते शहर में पुलिस संवाद की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। पुराने वायरलेस सेटों की जीवन अवधि पूर्ण हो चुकी है। पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में डिजिटल वायरलेस सेट अब पुलिसकर्मियों के हाथों में नजर आएंगे।
*-शशांक गर्ग, पुलिस अधीक्षक, रेडियो पुलिस*
[28/01, 9:40 pm] Anju Agarwal Knp: *मकर संक्रांति के बाद आज सबसे अधिक लोगों ने किया संगम में स्नान*
*आज 4.64 करोड़ लोगों ने किया संगम स्नान, रात 12 बजे तक आंकड़ा होगा 5 करोड़ के पार*
*महाकुम्भ 2025 में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार*
*पिछले 17 दिनों में महाकुंभ में 15 करोड़ से ज्यादा लोग कर चुके हैं स्नान*
*अब तक आयोजित हुए कुंभ मेले में पहली बार 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान*
*मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतो और कल्पवासियों ने किया था अमृत स्नान*
*आगामी मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान*
*महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान*
*महाकुम्भ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी*
[28/01, 9:41 pm] Anju Agarwal Knp: राजभवन प्रांगण में 07 से 09 फरवरी को तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का होगा भव्य आयोजन
प्रदर्शनी में पोटैटो बायर सेलर मीट का आयोजन 08 फरवरी को राजभवन के गांधी सभागार में होगा
प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी से तीन दिनां तक राजभवन प्रांगण बच्चां की किलकारियां और फूलों की सुगंध से रहेगा गुलजार
पंजीकृत प्रतिभागियों के समस्त उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं आदि की जॉच निर्णायक टोली द्वारा 01 व 02 फरवरी को की जायेगी
इच्छुक प्रतिभागी अपने उत्पादित फल, शाकभाजी, फूल, मशरूम व शहद, पान के उत्कृष्ट एवं आकर्षक उत्पादों को प्रदर्शनी में सम्मिलित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
[28/01, 9:41 pm] Anju Agarwal Knp: *10 करोड़ श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से होगी पुष्प वर्षा*
*मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर योगी सरकार श्रद्धालुओं पर कराएगी पुष्प वर्षा*
*सभी घाटों पर पुष्प वर्षा कराए जाने की तैयारी, दिन में 5 से 6 राउंड होगी पुष्प वर्षा*
*सबसे पहले सुबह 6.30 बजे से 7 बजे के बीच श्रद्धालुओं पर होगी आकाश से पुष्प वर्षा*
*श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुष्प वर्षा की संख्या में हो सकती है वृद्धि*
[28/01, 9:43 pm] Anju Agarwal Knp: */////////*आगरा ब्रेकिंग///////*
*जामा मस्जिद के चेयर मेन जाहिद कुरैशी पर हुआ मुकदमा दर्ज*,
जाहिद कुरैशी की हुई थी एक ऑडियो वायरल,
हिंदू महिलाओं को लेकर जाहिद कुरैशी ने ऑडियो में बोले अपनमानजनिक शब्द,
जाहिद कुरैशी पूर्व में भी रह चुका है विवादित,
*आगरा थाना मंटोला में हुआ मुकदमा दर्ज*,

More Stories
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 27 फरवरी 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल मार्च*
मथुरा 27 फरवरी 26* थाना बरसाना क्षेत्र में प्रसिद्ध लट्ठमार होली के आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़*