कानपुर नगर27जनवरी24*मंत्री नंदी गुप्ता ने डिप्टी एसपी पर चयनित एकता केसरवानी को घर जाकर दी बधाई*
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा- 2023 में डिप्टी एसपी पद पर चयनित होने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एकता केसरवानी को घर जाकर बधाई दी। कानपुर नगर के जूही एरिया निवासी अजय केसरवानी की पुत्री एवं किशन केसरवानी की भतीजी कुमारी एकता केसरवानी का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ था । जिससे रिश्तेदारों और शुभचिंतको मे ख़ुशी की लहर थी आज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एकता केसरवानी के घर पहुंचे इस दौरान मंत्री ने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही सफल प्रशासनिक कार्यकाल की अग्रिम शुभकामना भी दी। इस दौरान परिवार के सदस्य दीपक गुप्ता , विजय केसरवानी सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे

More Stories
कौशाम्बी 11फ़रवरी 26*जीआईसी विद्यालय में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित*
अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस