कानपुर नगर26जुलाई24* ह्यूमन इंटेलिजेंस व मोबाइल सर्विलांस व “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अन्तर्गत लुटकर्ता अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 15/07/2024 को श्रीमती कल्पना निवासी विश्वविद्यालय थाना कल्यानपुर ने अपने घर पर दिनांक 14.07.2024 को अज्ञात अभियुक्त द्वारा घर में घुसकर डरा धमका कर अंगूठी, लैपटाप, मोबाइल फोन, ATM Card, Cash लेकर लूटपात करने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 324/24 धारा 333/309(4)/351(2) भा0 न्या० सं० पंजीकृत हुआ ।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर के मार्ग दर्शन में थाना कल्याणपुर पुलिस व पश्चिमी जोन की स्वाट सर्विलांस टीम द्वारा ह्यूमन इंटेलिजेंस व मोबाइल सर्विलांस व “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अन्तर्गत लगाये गये कैमरों के माध्यम से घटना का सफल अनावरण करते हुए वादिया मुकदमा के घर में लूटपात करने वाले अभियुक्त 1. अमन कटियार पुत्र श्री भगीरथ निवासी म0नं0 100, बैरी, बिठुर रोड, थाना कल्यानपुर, जनपद कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष 2. सौरभ पुत्र स्व० रामकृष्ण पटेल, निवासी म0नं0 53, बैरी बिठुर रोड, थाना कल्यानपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 28 वर्ष 3. विशांक कुशवाहा पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम बागपुर, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 22 वर्ष को बरसाइतपुर मोड़ से दिनांक 26.07.2024 को गिरफ्तार किया गया है। घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी सनी थापा पुत्र स्व० प्रेम सिंह जो मूल रूप से नेपाल का निवासी है उसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में घटना कारित करना स्वीकार किया गया है एवं लूट का सामान को बेचने हेतु सनी थापा को नेपाल भेज दिया था। अभियुक्तगणों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश
अपराध विवरण – अभियुक्तगणों द्वारा आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए योजना बनाकर छः सात वर्ष पूर्व छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर नगर के गर्ल्स हास्टल में काम करने वाले सनी थापा पुत्र स्व० प्रेम सिंह जो नेपाल का रहने वाला है तथा चोरी में जेल चला गया था को जेल से छुड़वाकर रैकी कर वादिया के घर लूट करने की योजना बनायी तथा दिनांक 14.07.2024 को सुबह के समय सनी थापा को उनके घर लूट करने के लिए भेजा तथा सौरभ पटेल विश्वविद्यालय परिसर में निगरानी करता रहा, जो विश्वविद्यालय में खाना बनाने का कार्य करता है तथा अमन कटियार व विशांक कुशवाह बाहर गाड़ी लिये खड़े रहे आवश्यकता पड़ने पर सनी थापा की मदद की जा सके। सनी लूट में उम्मीद के अनुरूप धनराशि व जेबरात आदि नहीं मिले केबल अंगूठी, लैपटाप व मौबाइल व कुछ पैसे ही मिल पाये। हमारे द्वारा अंगूठी व लैपटाप एवं मोबाइल को बेचने का काफी प्रयास किया गया किन्तु किसी के द्वारा उसको नहीं खरीदा गया। अंगूठी बेचने के लिए विशांक
कुशवाह ने सुनारों से सम्पर्क कर अंगूठी बेचने का प्रयास किया सफल न होने पर सनी थापा के कहने पर कि नेपाल में यह सभी सम्पत्ति चोरी व लूट का सामान आसानी से अच्छे दामों में बिक जायेगा इस पर उसको 4000/- रुपये किराये खर्चे का देकर सनी थाना व उसकी पत्नी को दिनांक 16.07.2024 को झकरकट्टी बस स्टैण्ड पर अमन कटियार द्वारा कार UP78HS2455 से छोड़ा कार अमन के पास परिचित दोस्त अमित लखवानी ने 2,50,000/- रुपये रुपये के बदले अमानत में दी थी।
नाम पता – अभियुक्त
1. अमन कटियार पुत्र श्री भगीरथ निवासी म0नं0 100, बैरी, बिठुर रोड, थाना कल्यानपुर, जनपद
कानपुर नगर
2. सौरभ पुत्र स्व0 रामकृष्ण पटेल, निवासी म0नं0 53, बैरी बिठुर रोड, थाना कल्यानपुर, कानपुर नगर
3. विशांक कुशवाहा पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम बागपुर, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात
बरामदगी विवरण:-
1. 03 अदद मोबाइल फोन
2. लूट में प्रयुक्त बलेनो कार नं0 UP78HS2455
: गिरफ्तार करने वाली टीमः
थाना कल्यानपुर पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 शुभम पाण्डेय चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
2. उ0नि0 श्री शिव कुमार शर्मा, पश्चिम जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर
3. उ0नि0 यू०टी० राजर्षि त्रिपाठी, थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर 4. उ0नि0 यू०टी० प्रशान्त सिंह चौहान, थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
5. मु०आ० विष्णु पाल सिंह, थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
6. का0 शुलभ तिवारी थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
सर्विलांस/स्वाट टीम पश्चिम जोन कमिश्नरेट कानपुर नगरः-
1. निरीक्षक श्री सतीश चन्द्र प्रभारी स्वाट/सर्विलांस पश्चिम ज़ोन कमिश्रनेट कानपुर नगर
2. उ0नि0 विपिन मोरल स्वाट/सर्विलांस पश्चिम ज़ोन कमिश्रनेट कानपुर नगर
3. हे0का0 1939 सैयद मोहम्मद इमरान स्वाट टीम पश्चिम ज़ोन कमिश्रनेट कानपुर नगर
4. हे0का0 2097 राहुल कुमार स्वाट टीम पश्चिम ज़ोन कमिश्रनेट कानपुर नगर
5. कां0 4344 अवधेश सर्विलांस टीम पश्चिम जोन कमिश्रनेट कानपुर नगर
6. कां0 4027 संजय सर्विलांस टीम पश्चिम ज़ोन कमिश्रनेट कानपुर नगर
7. का0 4065 परशुराम सर्विलांस टीम पश्चिम ज़ोन कमिश्रनेट कानपुर नगर

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**